facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

जीवन बीमा कंपनियों का नया बिजनेस प्रीमियम 22.91 प्रतिशत बढ़ा

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का प्रीमियम पिछले साल की समान अवधि से 13 प्रतिशत बढ़कर 7,032.69 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- July 08, 2024 | 10:26 PM IST
Insurance

चालू वित्त वर्ष 2025 के पहले तीन महीनों अप्रैल से जून के दौरान जीवन बीमा कंपनियों के पहले साल के प्रीमियम में दो अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज हुई है। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र की बीमा कंपनियों का कारोबार बढ़ा है।

लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) 22.91 प्रतिशत बढ़कर 89,726.7 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 73,004.87 करोड़ रुपये था।

30 जून 2024 को समाप्त 3 महीनों में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 28.11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है और इसका प्रीमियम 57,440.9 करोड़ रुपये रहा है। इसमें ग्रुप प्रीमियम में वृद्धि की अहम भूमिका रही है। ग्रुप इंश्योरेंस सेग्मेंट में एलआईसी सबसे आगे है और वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान इसका ग्रुप सिंगल प्रीमियम पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33.49 प्रतिशत वृद्धि के साथ 44,671.86 करोड़ रुपये रहा है।

वहीं दूसरी ओर प्राइवेट जीवन बीमाकर्ताओं का कारोबार पिछले साल की तुलना में 14.62 प्रतिशत बढ़कर 32,285.8 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 28,167.66 करोड़ रुपये था। इसे व्यक्तिगत सेग्मेंट में मजबूत वृद्धि का सहारा मिला है।

केयरएज रेटिंग्स के एसोसिएट डायरेक्टर सौरभ भालेराव ने कहा, ‘कम आधार के असर, बढ़े बीमा कवरेज और सिंगल प्रीमियम में बढ़ोतरी की वजह से वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान जीवन बीमा के प्रीमियम में बढ़ोतरी हुई है। तिमाही के दौरान व्यक्तिगत एकल प्रीमियम में बेहतरीन वृद्धि हुई है। निश्चित रूप से कम आधार का असर है, लेकिन पिछले 2 महीने के दौरान बीमित राशि भी बढ़ी है। वित्त वर्ष 2025 में प्रीमियम करीब 13 प्रतिशत बढ़ सकता है।’

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का प्रीमियम पिछले साल की समान अवधि से 13 प्रतिशत बढ़कर 7,032.69 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 23.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है और उसका प्रीमियम 3,768.55 करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य प्रमुख कंपनियों में एचडीएफसी लाइफ, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने क्रमशः 9.19 प्रतिशत, 17.78 प्रतिशत और 11.87 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की।

First Published - July 8, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट