facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत का रोडमैप: प्रो. महेंद्र देव ने BS ‘मंथन’ में बताया कैसे 3 बड़े लक्ष्यों से बदलेगी देश की तस्वीरBS ‘Manthan’ में Dixon के CEO अतुल लाल ने कहा: अब सिर्फ असेंबलिंग नहीं, खुद का ‘IP’ बनाएगा भारत₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावी

LIC म्यूचुअल फंड की विलय व अधिग्रहण के जरिए कारोबार विस्तार की योजना

Advertisement

कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी देशभर में शाखा नेटवर्क को मजबूत करने की भी योजना बना रही है।

Last Updated- August 14, 2024 | 2:11 PM IST
LIC now preparing to enter health insurance business! Private companies will face tough competition LIC की अब हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में एंट्री की तैयारी! प्राइवेट कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर
Representative image

एलआईसी की सहयोगी कंपनी एलआईसी म्यूचुअल फंड अपनी प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) को बढ़ाने के लिए विलय व अधिग्रहण के जरिये वृद्धि की संभावना तलाश रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एलआईसी म्यूचुअल फंड के पास जुलाई 2024 तक 33,000 करोड़ रुपये की एयूएम थीं। एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार झा ने कहा, ‘‘ हम अब विलय व अधिग्रहण के जरिये वृद्धि के रास्ते तलाश रहे हैं। कंपनी एक फंड हाउस को खरीदने की तलाश में है और योजना पर काम जारी है।’’

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने जुलाई 2023 में 133 करोड़ रुपये में आईडीबीआई म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण किया था। झा ने कहा, ‘‘ एक फंड हाउस पर विचार जारी है और खरीद के लिए धन की कोई समस्या नहीं है।’’

कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी देशभर में शाखा नेटवर्क को मजबूत करने की भी योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल हमारी 36 शाखाएं हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर 50 करने की योजना है।’’ एलआईसी म्यूचुअल फंड भी अपने ऐप को जीरोधा और अपस्टॉक्स जैसे अन्य ऐप के साथ एकीकृत कर डिजिटल बदलाव पर काम कर रहा है। झा ने कहा कि कंपनी अपने इक्विटी फंड प्रबंधन दल को भी मजबूत करने की प्रक्रिया में है।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement