facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

सुधरेगा वृद्धिशील ऋण प्रवाह: ICRA

Advertisement

पिछले वित्त वर्ष में 10.2 लाख करोड़ रुपये  के कॉर्पोरेट बॉन्ड जारी हुए थे।

Last Updated- May 08, 2024 | 2:18 AM IST
ICRA

रेटिंग एजेंसी इक्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में वृद्धिशील ऋण प्रवाह सुधरकर 24.5 लाख करोड़ रुपये रहने की सभावना है, जो इसके पहले के वित्त वर्ष में 25.4 लाख करोड़ रुपये था। वहीं इस अवधि के दौरान 10.6 लाख करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट बॉन्ड जारी हो सकते हैं जो पहले से 9.9 फीसदी ज्यादा होगा। पिछले वित्त वर्ष में 10.2 लाख करोड़ रुपये  के कॉर्पोरेट बॉन्ड जारी हुए थे।

खुदरा ऋण लेने वालों द्वारा कर्ज की जोरदार मांग के कारण गैर खाद्य बैंक ऋण (एनएफबीसी) वित्त वर्ष 2024 में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था और गैर बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) ने बैंकों के बढ़े ऋण प्रवाह का उल्लेखनीय हिस्सा हासिल किया। इसकी वजह से वित्त वर्ष 2024 में एनएफबीसी का सबसे ज्यादा विस्तार हुआ और इस क्षेत्र को 22.3 लाख करोड़ रुपये ऋण मिले।

यह वित्त वर्ष 2023 में  मिले 18.2 लाख करोड़ रुपये की तुलना में ज्यादा है। बढ़े ऋण प्रवाह को सर्वोच्च स्तर के 10.2 लाख करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट बॉन्ड जारी होने से भी सहयोग मिला है। इक्रा में सेक्टर प्रमुख और उपाध्यक्ष सचिन सचदेवा ने कहा कि कॉर्पोरेट बॉन्ड इश्युएंस को लेकर स्थितियां सकारात्मक बनी हुई हैं। वित्त वर्ष 2025 में यह जारीकर्ता और निवेशकों, दोनों के लिए अनुकूल है।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 2:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement