facebookmetapixel
Advertisement
ITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंद

अच्छे शेयर महंगे मूल्यांकन पर उपलब्ध

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:15 AM IST

बीएस बातचीत
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के कार्यकारी निदेशक एवं निवेश अधिकारी एस नरेन ने पुनीत वाधवा के साथ बातचीत में बाजार की आगामी राह, इक्विटी और डेट सेगमेंट में निवेश रणनीतियों आदि के बारे में विस्तार से बताया। पेश हैं उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश:

बाजारों ने मार्च में दीर्घावधि निवेश के लिए अच्छा मौका पेश किया था। प्रमुख सूचकांक तब से तेजी से चढ़े हैं। निवेशकों के लिए अब आपकी क्या सलाह है?
बाजार में गिरावट के बाद मार्च में निवेशक धारणा प्रभावित हुई थी। साथ ही, इक्विटी मूल्यांकन सस्ता था और उसने 2008 और 2001 की तरह दशक में एक बार जैसा अवसर पेश किया। अल्पावधि से मध्यावधि में, भू-राजनीतिक और कोविड-19 से संबंधित घटनाक्रम की वजह से बाजार में अनिश्चितता से इनकार नहीं किया जा सकता। निवेश का श्रेष्ठ दृष्टिकोण मल्टी-ऐसेट, डायनेमिक ऐसेट फंडों/बैलेंस्ड एडवांटेज कैटिगरी फंडों के जरिये पैसा लगाना है, जो सभी परिसंपत्ति वर्गों में मौजूदा ज्यादातर अवसरों के लिहाज से उपयुक्त होगा। इसके अलावा आपको मौजूदा एसआईपी के साथ बने रहना चाहिए।

मौजूदा बाजार में आप अवसर कहां देख रहे हैं?
भारत में- और वैश्विक रूप से कुछ शेयरों ने शानदार प्रतिफल दिया है। हमारा मानना है कि ये शेयर बाजार के मुकाबले ज्यादा वैल्यू वाले हैं। चक्रीय तौर पर, ऐसा लग रहा है कि ये शेयर अंतिम चक्र में हैं जबकि शेष बाजार के मामले में ऐसा नहीं है। वैल्यू, स्मॉल, और मिड-कैप चक्रीयता के शुरुआती चरण में हैं। बुनियादी आधार पर मजबूत शेयर अभी भी महंगे मूल्यांकन पर मौजूद हैं और अच्छा लाभांश प्रतिफल तथा मजबूत आय संभावना मुहैया करा रहे हैं। एकमुश्त निवेश अवसरों पर विचार करने वाले दीर्घावधि निवेशक वैल्यू फंडों पर ध्यान दे सकते हैं।

क्या वैश्विक केंद्रीय बैंक अपनी ‘आसान पूंजी’ नीति पर कायम रहेंगे?
वैश्विक रूप से इक्विटी बाजारों ने पिछले 12 वर्षों के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है और इसमें केंद्रीय बैंकों का बड़ा योगदान रहा है। भविष्य में, पूंजी बाजार की गिरावट को नियंत्रित करने की इनकी विफलता का जोखिम बना हुआ है। इस जोखिम से बचने का एकमात्र रास्ता सोने और इक्विटी निवेश के साथ साथ डेट म्युचुअल फंडों के लिए पर्याप्त निवेश करना है। हालांकि फंड प्रबंधन इसका अनुमान नहीं लगा सकते कि अगले दशक के दौरान यह जोखिम कब दूर हो सकता है।

आपके पसंदीदा क्षेत्र कौन से हैं?
सॉफ्टवेयर, फार्मास्युटिकल्स, बिजली, दूरसंचार, धातु और खनन ऐसे कुछ प्रमुख क्षेत्र हैं जिन पर हम सकारात्मक बने हुए हैं।

Advertisement
First Published - July 5, 2020 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement