facebookmetapixel
Advertisement
Kia India ने बढ़ाईं कारों की कीमतें, 1 जुलाई से सभी मॉडल 2% तक होंगे महंगेतकनीक का लोकतंत्रीकरण जरूरी, भारत के लिए AI का मतलब ‘ऑल इनक्लूसिव’ : पीएम मोदीकेकी मिस्त्री तीन महीने और संभालेंगे HDFC बैंक के चेयरमैन की जिम्मेदारी, 5 अगस्त को AGMऑयल एंड गैस शेयरों पर घटा MFs का भरोसा, पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी 5.2% के रिकॉर्ड लो परPM Kisan 23rd Installment: 20 जून को खाते में आएंगे ₹2000, लेकिन इन किसानों का कट सकता है नाम; तुरंत चेक करें लिस्टMutual Funds का मई में कैसा रहा पोर्टफोलियो? बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देखें क्या खरीदा, क्या बेचाiPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा! Apple CEO ने दी बड़ी चेतावनी, बढ़ सकती हैं कीमतेंNSE IPO: लिस्टिंग से LIC, दमानी और डॉली खन्ना जैसे निवेशकों की संपत्ति में हो सकता है बड़ा इजाफादुनिया भर में हथियारों का स्टॉक फिर भरने की तैयारी, BEL, HAL और Astra Micro पर ब्रोकरेज बुलिशGold Import: 15% कस्टम ड्यूटी का असर, सोने का आयात 70% घटा; फिर भी बढ़ गया आयात बिल

कर्ज निपटाने के 30 दिन में मिलेंगे दस्तावेज

Advertisement

इसमें 30 दिन की अवधि से अधिक विलंब होने की स्थिति में (आरई) को रोजाना 5000 रुपये की दर से कर्ज लेने वाले को मुआवजा देना होगा।

Last Updated- September 13, 2023 | 11:51 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि कर्ज का पूरा भुगतान करने के 30 दिन के बाद विनियमित कंपनियों (आरई) को चल या अचल संपत्ति से जुड़े मूल दस्तावेज और रजिस्ट्री पर लगाया शुल्क हटा लेना चाहिए। इसमें 30 दिन की अवधि से अधिक विलंब होने की स्थिति में (आरई) को रोजाना 5000 रुपये की दर से कर्ज लेने वाले को मुआवजा देना होगा।

ऐसे में आरई को देरी का कारण भी बताना होगा। यह दिशानिर्देश 1 दिसंबर, 2023 के बाद सभी चल/अचल संपत्तियों को जारी करने पर लागू होंगे। आरबीआई ने बताया कि उधारी लेने वालों को आ रही दिक्कतों और उधारी देने को जिम्मेदारपूर्वक बनाने के लिए यह दिशानिर्देश जारी किए गए।

साल 2003 से लागू उचित आचरण संहिता के तहत आरई को सभी चल/अचल संपत्तियों के दस्तावेज जारी करने होते हैं। आरबीआई के मुताबिक यह देखने में आया है कि आई चल और अचल संपत्तियों के दस्तावेज उधारी लेने वालों को जारी करने के दौरान अनुचित तरीके अपनाते हैं जिससे ग्राहकों की शिकायतें व विवाद बढ़े हैं।

कर्ज लेने वाले को उसकी प्राथमिकता के अनुसार मूल चल/अचल संपत्ति दस्तावेजों को या तो उस बैंक शाखा से एकत्र करने का विकल्प दिया जाएगा जहां ऋण खाता संचालित किया गया था या संबंधित इकाई के किसी अन्य कार्यालय से जहां दस्तावेज उपलब्ध हैं।

चल/अचल संपत्ति के मूल दस्तावेजों की वापसी की समयसीमा और स्थान के बारे में कर्ज मंजूरी पत्रों में उल्लेख किया जाएगा। आरबीआई ने यह भी कहा कि कर्जदाता या संयुक्त कर्जदाताओं के निधन की स्थिति को लेकर वित्तीय संस्थान कानूनी उत्तराधिकारियों को चल/अचल संपत्ति के मूल दस्तावेजों की वापसी को लेकर पहले से प्रक्रिया निर्धारित करके रखेंगे।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement