facebookmetapixel
Advertisement
स्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेजकीमत बनी सबसे बड़ा फैक्टर: भारतीय ग्राहक 15 लाख के भीतर कार पसंद कर रहे, हाइब्रिड की मांग बढ़ीBEE सख्त नियमों पर कर रहा विचार, 6 प्रमुख कार कंपनियों ने कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य हासिल किएEditorial: एग्रीस्टैक बनेगा ‘अगला UPI’? किसानों के लिए डिजिटल क्रांतिएक बार फिर निजी बैंकों पर भारी सरकारी बैंक, तिमाही मुनाफा रिकॉर्ड ऊंचाई परट्रंप की न्यायिक जंग का वैश्विक असर: टैरिफ फैसले से बढ़ी अनिश्चितताभारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?

सरकारी प्रतिभूतियों की साप्ताहिक नीलामी: 5 वर्षीय बॉन्ड के प्रतिफल का कटऑफ 10 वर्षीय से ज्यादा

Advertisement

कुछ ट्रेडरों ने बेंचमार्क 10 ‍वर्षीय बॉन्ड पर शॉर्ट दांव लगाया और नया 10 वर्षीय बॉन्ड खरीदा ताकि अपना पोजीशन लॉक कर सके

Last Updated- August 25, 2023 | 10:14 PM IST
As centre pushes muni bonds, Surat, Vizag may tap markets soon

सरकारी बॉन्ड की शुक्रवार को हुई साप्ताहिक नीलामी में प्रतिफल का कटऑफ (cut-off yield ) बाजार की उम्मीदों से कम रहा। डीलरों ने यह जानकारी दी। भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 साल, 10 साल और 30 साल वाले सरकारी बॉन्ड का कटऑफ प्रतिफल क्रमश: 7.19 फीसदी, 7.18 फीसदी और 7.37 फीसदी तय किया है।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, बाजार उम्मीद कर रहा था कि 10 वर्षीय बॉन्ड के प्रतिफल का कटऑफ ज्यादा होगा क्योंकि यहां शॉर्ट दांव की इजाजत नहीं है। हालांकि लोग 10 वर्षीय बॉन्ड लेकर रखना चाहते हैं।

कुछ ट्रेडरों ने बेंचमार्क 10 ‍वर्षीय बॉन्ड पर शॉर्ट दांव लगाया और नया 10 वर्षीय बॉन्ड खरीदा ताकि अपना पोजीशन लॉक कर सके। डीलरों ने यह जानकारी दी। 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड और नए 10 वर्षीय बॉन्ड के प्रतिफल का अंतर शुक्रवार को 2 आधार अंक रहा।

बेंचमार्क 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल 7.20 फीसदी रहा जबकि नए 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल 7.18 फीसदी पर टिका। नीलामी में उम्मीद से कम कटऑफ प्रतिफल के बावजूद द्वितीयक बाजार की कीमत के लिहाज से बाजार में सीमित प्रतिक्रिया देखने को मिली क्योंकि ट्रेडरों ने जीरोम पॉवेल के भाषण से पहले बड़ा दांव लगाने से परहेज किया।

इस बीच, 14 दिन वाला वेरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी में बैंकों की प्रतिक्रिया सीमित रही। आरबीआई ने शुक्रवार को 14 दिन की वीआरआरआर नीलामी की जबकि बैंकिंग व्यवस्था में नकदी कम है।

बैंकों ने अधिसूचित रकम 1 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 22,419 करोड़ रुपये 6.49 फीसदी के भारांकित औसत दर पर जमा किए।

एक अन्य सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, जब नकदी कम है तो आरबीआई की तरफ से वीआरआरआर लाने का मतलब नहीं बनता। पिछला 14 दिन वाला वीआरआरआर आज (शुक्रवार) परिपक्व हो रहा है, इसी वजह से उन्होंने आज एक बार फिर नीलामी की। यही एकमात्र व्यावहारिक वजह दिख रही है।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement