facebookmetapixel
Advertisement
40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?

न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी के नियम को पूरा करने के लिए BOI की शेयर बिक्री की योजना

Advertisement

शेयर बिक्री के बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 75 फीसदी से नीचे आ जाएगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने शेयर बेचे जाते हैं।

Last Updated- July 09, 2023 | 2:46 PM IST
Bank of India’s Q1 net profit rises 10% to Rs 1,703 crore, NII up 6% Bank of India Q1 Results 2025: बैंक ऑफ इंडिया का 10 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, एडवांस बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हुआ
Creative Commons license

सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (BOI) 25 फीसदी की न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की जरूरत को पूरा करने के लिए अगले एक साल के दौरान निवेशकों को शेयर बिक्री की संभावना तलाश रहा है। अभी मुंबई के इस बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 81.41 फीसदी है।

शेयर बिक्री का फैसला बाजार परिस्थितियों पर निर्भर

बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश कर्नाटक ने कहा, ‘हम भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता के नियम को पूरा करने की संभावना तलाश रहे हैं। शेयर बिक्री का फैसला बाजार परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।’

Also read: 12 जुलाई को खुलेगा Utkarsh SFB का IPO, जानें बैंक के प्लान से फाइनैंशियल स्टेटस तक

SEBI के नियम को पूरा करने के लिए अगस्त, 2024 तक है समय

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास SEBI की इस अनिवार्यता को पूरा करने के लिए अगस्त, 2024 तक का समय है। शेयर बिक्री के बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 75 फीसदी से नीचे आ जाएगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने शेयर बेचे जाते हैं।

Also read: RBI फिनटेक कंपनियों के लिए रेगुलेशन लाने पर कर रहा विचार: डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर

बैंक की ऋण वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 11 से 12 फीसदी रहेगी

बैंक की वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ऋण वृद्धि 11 से 12 फीसदी रहेगी। इसमें खुदरा, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (MSME) और कृषि ऋण से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में बैंक की जमा में 10 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement