facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार

RBI फिनटेक कंपनियों के लिए रेगुलेशन लाने पर कर रहा विचार: डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर

Advertisement

RBI के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा कि फिनटेक कंपनियों के लिए रेगुलेशन उद्योग से विमर्श करने के बाद ही आएंगे।

Last Updated- July 08, 2023 | 8:59 AM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनियों (fintech companies) के लिए नियमन लाने पर विचार कर रहा है।

मनीकंट्रॉल स्टार्टअप सम्मेलन में शंकर ने कहा, “आरबीआई वित्तीय-प्रौद्योगिकी क्षेत्र के बदलते माहौल को बारीकी से देख रहा है। इस संबंध में अभी कोई नियमन नहीं है। हम उद्योग जगत से बात कर रहे हैं और समझ रहे हैं कि क्या उन्हें नियमन में लाने की जरूरत है।” शंकर ने कहा कि वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनियों को लेकर नियमन उद्योग से विमर्श करने के बाद ही आएंगे।

कार्यक्रम आयोजकों के बयान के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में कोई निश्चित समय बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आरबीआई अपने नियमों को ऐसे तय करेगा कि उद्योग को बढ़ने का मौका मिले।

उन्होंने कहा कि युवा नवप्रवर्तकों का ध्यान नवोन्मेष पर है, फिलहाल नियमों पर इतना नहीं है। शंकर ने यह भी कहा कि लोगों द्वारा किया जाने वाला क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार आरबीआई के लिए चिंता का विषय नहीं है, लेकिन निजी क्रिप्टोकरेंसी स्वयं एक समस्या वाला क्षेत्र है।

ये भी पढ़ें : तकनीक और प्रशिक्षण में एआई की संभावना तलाशें बैंक: वित्त मंत्रालय

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 8:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement