facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

येस बैंक बेचेगा अपना एनपीए

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:32 PM IST

निजी क्षेत्र के ऋणदाता येस बैंक ने फंसे कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जेसी फ्लावर्स के साथ आज एक समझौता किया। इसके तहत परिसंप​त्ति पुनर्गठन कंपनी का गठन किया जाएगा, जिसके जरिये 48,000 करोड़ रुपये का फंसा कर्ज बेचा जाएगा। इस प्रक्रिया से येस बैंक की गैर-निष्पादित आ​स्तियां (एनपीए) शून्य हो जाएंगी।
येस बैंक ने एक्सचेंजों को बताया, ‘…बैंक ने जेसीएफ एआरसी और जेसी फ्लावर्स ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन के साथ करार किया है, जिसमें बैंक का फंसा कर्ज बेचने के लिए रणनीतिक साझेदारी की जाएगी।’ सौदे की शर्तें आज से प्रभावी हो गई हैं।
येस बैंक ने कहा कि उसने निर्णय किया है कि चिह्नित किए गए फंसे कर्ज की प्रस्तावित बिक्री के लिए जेसी फ्लावर्स एआरसी बुनियादी बोलीदाता होगी। बैंक के खाते में इस तरह का करीब 48,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। बैंक जेसी फ्लावर्स की बोली को बुनियादी बोली के तौर पर उपयोग करते ​हुए ​स्विस
चैलेंज आधार पर बोली प्रक्रिया आयोजित करेगा।
येस बैंक को इस सौदे में सहायता करने वाली फर्म ईवाई के वित्तीय सेवा प्रमुख अबीजर दीवानजी ने कहा, ‘येस बैंक ने अपना 48,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम एनपीए जेसी फ्लावर्स एआरसी को बेचने की घोषणा की है। इसके साथ ही बैंक ने पुनरुद्धार का बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया है।’
दीवानजी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘यह भारत में एनपीए अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बिक्री है और इसके साथ ही वित्तीय संस्थान द्वारा विशेषज्ञ को फंसा कर्ज बेचने और उधारी वृद्धि पर ध्यान देने की शुरुआत हो गई है।’
येस बैंक के प्रबंधन ने इससे पहले कहा था कि एनपीए की बिक्री में 15:85 एनपीए का ढांचा होगा, जिसमें बैंक को बिक्री रा​शि का 15 फीसदी नकद मिलेगा और शेष प्रतिभूतियां होंगी, जिन्हें एआरसी द्वारा वसूली के बाद भुनाया जा सकेगा। येस बैंक की एआरसी में हिस्सेदारी होगी, इसलिए एआरसी के मुनाफे में भी उसका हिस्सा होगा।
शुरुआत में येस बैंक की योजना फंसे कर्ज को बेचने की प्रक्रिया जून, 2020 तक पूरी करने की थी। मगर दोनों पक्षों के बीच कुछ मसले पर मतभेद होने की वजह से सौदे में देरी हुई।
येस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी प्रशांत कुमार ने पिछले हफ्ते बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा था, ‘मैं स्वीकार करता हूं कि फंसे कर्ज को बेचने में देरी हुई है। हालांकि आप मानेंगे कि यह काफी बड़ा सौदा है। हमारे पास करीब 50,000 करोड़ रुपये की फंसी संप​​त्तियां हैं। इसके साथ ही यह बैंकिंग उद्योग में अपनी तरह का पहला सौदा होगा। जब आप किसी ​विदेशी फर्म के साथ साझेदारी करते हैं तो वे अपना हित सुनि​श्चित करना चाहती हैं।’
31 मार्च, 2022 तक येस बैंक की सकल एनपीए 27,976 करोड़ रुपये थी, जो बैंक की सकल उधारी की 13.93 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - July 15, 2022 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement