facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

तीन और बैंकों ने घटाया प्रधान उधारी दर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:50 PM IST

यूको बैंक ने शुक्रवार को बेंचमार्क प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) 0.5 फीसदी घटा कर 12 प्रतिशत कर दिया है।
बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कोलकाता के एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सोमवार को बैंक नैनो की बुक्रिग की फाइनैंसिंग के लिए टाटा मोटर्स से गठजोड़ करेगा।
ओबीसी और इलाहाबाद बैंक ने पीएलआर दरें घटाई
सरकारी क्षेत्र के दो और बैंकों ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स (ओबीसी) और इलाहाबाद बैंक ने अपनी प्रधान ब्याज दरें (पीएलआर) क्रमश: आधा और चौथाई प्रतिशत कम कर दी है जो पहली अप्रैल से लागू होंगी। ओबीसी के आज जारी एक बयान में कहा गया है कि उसने सभी मामलों में पीएलआर में आधा प्रतिशत की कटौती की है जो पहली अप्रैल से लागू होगी।
बैंक की घोषणा के अनुसार पहली अप्रैल 2009 से उसकी पीएलआर 12 . 5 प्रतिशत की जगह 12. 0 प्रतिशत होगी। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ओबीसी एक दो दिन में अपनी जमा दरों में भी कमी करेगा। इस बीच इलाहाबाद बैंक ने भी अपनी मानक पीएलआर दर को 12. 50 प्रतिशत से घटा कर 12. 25 प्रतिशत करने का निर्णय किया है।
बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि नई दर पहली अप्रैल से लागू होगी। बैंक पहली अप्रैल से अपनी जमा दरों को भी संशोधित करने जा रहा है। बैंकों की ये घोषणाएं कैबिनेट सचिव के एम चंद्रशेखर के इस बयान के बाद आई हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नरमी के बावजूद बैंक ने पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।  

Advertisement
First Published - March 28, 2009 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement