facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रूपया 39 पैसे लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:01 PM IST

एशियाई शेयर बाजारों के लुढ़कने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट की आशंका के चलते विदेशी फंडों में पूंजी प्रवाह के कारण शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रूपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे लुढ़क गया।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमरीकी मुद्रा के मुकाबले घरेलू मुद्रा 49.23 के स्तर पर आ गया, जिसमें कल के बंद हुए 48.82/84 प्रति डॉलर के मुकाबले 39 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। कल उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 299.13 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स के चलते अमरीकी डॉलर के मुकाबले रूपया 30 पैसे की तेजी लेकर 48.82/84 के स्तर पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा के कारोबारियों का कहना है कि आयातकों द्वारा डॉलर की तेज मांग और एशियाई बाजारों के 5 फीसदी से अधिक लुढ़कने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आई गिरावट की संभावनओं के चलते रूपया काफी दबाव में आ गया। उल्लेखनीय है कि आज हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग 5.5 फीसदी लुढ़क गया, जबकि जापान का सूचकांक निक्केई 4.6 फीसदी लुढ़क गया।

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement