facebookmetapixel
Advertisement
Anti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेत

पीएनबी का शुद्ध लाभ 22 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:57 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) कर पूर्व लाभ दूसरी तिमाही में बढ़कर 979 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पिछले साल की समान अवधि में 633 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ हुआ था।
पीएनबी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 621 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के लाभ 507 करोड़ रुपये से 22 फीसदी अधिक है।
बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी (ऋण के जरिये अर्जित ब्याज और जमाकर्ताओं को चुकाए गए ब्याज का अंतर) पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 29 फीसदी बढ़कर 8,393 करोड़ रुपये रही। इसने वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में फंसे ऋणों के लिए 3,811 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 22 फीसदी कम है। पीएनबी ने बोर्ड की बैठक के बाद सोमवार को सार्वजनिक की गई बैलेंस शीट में कहा है, ‘स्थिति लगातार अनिश्चित बनी हुई है और बैंक लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है। बैंक के लिए प्रमुख चुनौती नकदी आवक में कमी और कार्यशील पूंजी चक्र लंबा होने के रूप में पैदा होंगी। बैंक इन
चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को हर मोर्चे पर तैयार कर रहा है।’
बैंक के कुल फंसे ऋण दूसरी तिमाही में घटकर 13.43 फीसदी पर आ गए, जो पिछली तिमाही में 14.11 फीसदी थे। बैंक ने फंसे ऋणों के लिए पर्याप्त प्रावधान किए हैं। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात बढ़कर 83 फीसदी हो गया है, जो पिछली तिमाही में 80.75 फीसदी था। बैंक ने ऋण अदायगी पर स्थगन के कारण दिए गए परिसंपत्ति वर्गीकरण के लाभ के लिए एक विवेकशील कदम के रूप में 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। पीएनबी ने साफ किया है कि सर्वोच्च न्यायालय में मामला चलने की वजह से जिन खातों को एनपीए के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया था, उनके लिए भी उसने 180 करोड़ रुपये का आपात प्रावधान किया है।

Advertisement
First Published - November 3, 2020 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement