facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

इस सरकारी बैंक में अब महंगा होगा कर्ज, बढ़ेगी EMI

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:00 PM IST

 भारतीय रिजर्व बैंक के रीपो रेट बढ़ाने के बाद केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपने कस्टमर्स को त्योहारी सीजन में झटका दे दिया है। 

केनरा बैंक ने रीपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) और मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को बढ़ा दिया है। जिसके कारण अब केनरा बैंक से लोन लेना मंहगा हो जाएगा। वहीं जिन ग्राहकों ने पहले ही लोन ले रखा है उनकी EMI भी बढ़ जाएगी। 

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही आरबीआई ने रीपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद से देश के कई बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। 

MCLR और RLLR में बढ़ोतरी

सूचना के मुताबिक, केनरा बैंक (Canara Bank) ने MCLR और RLLR में 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले से ग्राहकों की जेब पर सीधे असर पड़ेगा।  बता दें कि नईं दरें 7 अक्टूबर से प्रभावी हो गइ है।

क्या है MCLR?

बता दें कि MCLR में बढ़ोतरी होने से कार, पर्सनल और होम लोन महंगा हो जाता है। साथ ही MCLR बढ़ने से आपके लोन की ईएमआई के रेट भी बढ़ जाते हैं। 

जिन ग्राहकों ने लोन पहले से ले रखा है उनकी ईएमआई तब बढ़ेगी जब लोन की रीसेट डेट आएगी। वहीं नए लोन लेने वालों को कर्ज और भी महंगा मिलेगा।   

बता दें कि MCLR वो न्यूनतम दर है जिस पर ग्राहकों को बैंक से कर्ज मिलता है।

Advertisement
First Published - October 7, 2022 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement