facebookmetapixel
Advertisement
आज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी2030 तक भारत में सेमीकंडक्टर की मांग 150 अरब डॉलर! AI और डेटा सेंटर देंगे सबसे बड़ा बूस्टरामकृष्ण फोर्जिंग्स को विदेशों से बड़ा भरोसा! FY27 में निर्यात 35% तक पहुंचाने का लक्ष्य, यूरोप-अमेरिका से बढ़े ऑर्डर2 नई SUV बदलेंगी Hyundai की किस्मत? कंपनी ने FY27 के लिए बनाया बड़ा प्लान

मंदी से बचने का नया नुस्खा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:51 PM IST

वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक मंदी से जूझ रही विमानन कंपनियां अपनी आय को बढ़ाने के लिए नए-नए नुस्खों को तलाश कर रही हैं।
चेन्नई स्थित पैरामाउंट एयरवेज ने इसी तरह के एक उपाय के तहत डोर-टु-डोर कार्गो कारोबार शुरू करने की योजना बनाई है।
कंपनी के अध्यक्ष एम. त्यागराजन ने बताया कि डोर-टु-डोर कार्गो सेवा शुरू की जाएगी, जिसका परिचालन पैरामाउंट ब्रांड नाम से किया जाएगा।
हालांकि अभी इस सेवा को शुरू करने की कोई तिथि तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि आर्थिक संकट के दौर में भी उनकी कंपनी नकदी कमा रही है।
गौरतलब है कि विमानन कंपनी फिलहाल प्रतिदिन विभिन्न हवाईअड्डों के बीच 100 टन माल की ढुलाई करती है।
पैरामाउंट अपनी कार्गो परिवहन क्षमता को इस साल के अंत तक बढ़ा कर 300 टन रोजाना करेगी।
त्यागराजन ने बताया कि कंपनी का कार्गो विभाग चिकित्सा सामान, फूल, और जल उत्पादों की ढुलाई पर विशेष ध्यान देगा।

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement