facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

बड़ी फर्मों के ढांचे पर नजर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:30 PM IST

कोर इन्वेस्टमेंट कंपनियों (सीआईसी) पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों का पालन करने वाली बड़ी कंपनियों को परखने के बाद ही उन्हें बैंकिंग लाइसेंस दिए जाएंगे। बैंकिंग नियामक ने 13 अगस्त, 2020 को जारी परिपत्र में कहा था कि किसी एक समूह में सीआईसी के स्तरों की संख्या 2 होगी और इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी से कोई लेना-देना नहीं होगा। परिपत्र के अनुसार मार्च 2023 तक इसका अनुपालन करना होगा।  इस बारे में एक सूत्र ने कहा, ‘बैंकों में शेयरधारिता संरचना काफी सरल है, लेकिन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के मामले में ऐसा नहीं है। ऐसी स्थिति नहीं बनने दी जा सकती, जिसमें बैंक शेयरधारिता मामले में एनबीएफसी की तरह बर्ताव करने लगे। लीवरेज और क्रॉस-ओनरशिप दोनों को समझने के लिए मालिकाना हक की संरचना को पूरी तरह समझना होगा।’ इस बात का भी जिक्र किया गया था कि बैंक लाइसेंस का आवंटन सीआईसी के निरीक्षण के बाद आरबीआई के रुख परनिर्भर करेगा। 
 
दूसरी तरफ गैर-परिचालित वित्तीय होल्डिंग कंपनी को लाइसेंस दिए जाने से पहले सभी तरह के दूसरे दबावों से बचाकर रखना होगा। अगस्त परिपत्र में व्यवस्थागत रूप से महत्त्वपूर्ण सीआईसी की परिभाषा समाप्त कर दी गई थी और और ‘एग्जेंप्टेड सीआईसी’ का प्रावधान भी समाप्त कर दिया गया था। आरबीआई का मानना था कि ‘एग्जेंप्टेड सीआईसी’ से ऐसी कंपनियों को बेवजह की विश्वसनीयता मिल रही थी। सीआईसी के संबंध में आरबीआई के परिपत्र में कहा गया था कि एक सीआईसी से दूसरे सीआईसी में रकम का हस्तांतरण होने पर अगर रकम नियंत्रित कोष के 10 प्रतिशत से अधिक होती है तो इसे दूसरी सीआईसी की शुद्ध परिसंपत्तियों से समायोजित किया जाएगा। इससे  पहले ऐसा कोर्ई प्रावधान नहीं था।   
 
यह नियामक के परिपत्र जारी होने की तारीख से लागू होना है, लेकिन आरबीआई ने कहा था कि मौजूदा इकाइयों को अपनी कारोबार संरचना की पहचान करनी होगी और 31 मार्च, 2023 तक इस दिशानिर्देश का पालन करना होगा। निजी बैंकों में पूंजी का स्रोत एक बड़ा विषय था। आरबीआई ने कहा था कि यह पूंजी धाीरे-धीरे आनी चाहिए और बैंकों से कर्ज के रूप में इसका अंबार नहीं लगाया जा सकता। एक सूत्र ने कहा,’ऐसा नहीं होने पर प्रवर्तक इकाई या निवेशकों से आने वाला दबाव बैंकिंग क्षेत्र को भी प्रभावित करेगा।’

Advertisement
First Published - December 6, 2020 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement