facebookmetapixel
Advertisement
PM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लान

बैंक बेचने में एक रुपये शुल्क लेकर मदद करेगी केपीएमजी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:33 AM IST

आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश में  केपीएमजी इंडिया को लेन-देन सलाहकार नियुक्त किया गया है और फर्म एक रुपये शुल्क लेकर इस बैंक की बिक्री में सरकार की मदद करेगी। आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश में लेन-देन सलाहकार बनने के लिए केपीएमजी सहित 7 फर्में शामिल थीं। इनमें डेलॉयट टचे तोमात्सू इंडिया एलएलपी, अन्स्र्ट ऐंड यंग एलएलपी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएम फाइनैंशियल लिमिटेड, केपीएमजी, आरबीएसए कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स शामिल थीं।
एक अधिकारी ने कहा कि केपीएमजी ने इस काम के लिए सबसे कम 1 रुपये बोली लगाई और वह लेन-देन सलाहकार चुनी गई। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शून्य के करीब की इस बोली से केपीएमजी वित्तीय सेवा के क्षेत्र में सौदों के प्रबंधन की सबसे बड़ी कंपनी में से एक बन जाएगी, अगर आईडीबीआई की बिक्री सफलतापूर्वक हो जाती है। 

बिजनेस स्टैंडर्ड के सवाल के जवाब में कंपनी ने कहा कि भारत में केपीएमजी की पकड़ पहले ही मजबूत है और वित्तीय सेवा में वह जाना माना नाम है। केपीएमजी ने कहा, ‘आईडीबीआई बैंक की बिक्री के संबंध में दीपम लेन-देन सलाहकार के चलन की प्रक्रिया चला रहा है। ऐसे में चल रही प्रक्रिया पर हम प्रतिक्रिया नहीं देंगे।’ 
सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े निगम के निजीकरण के प्रबंधन के लिए फर्म ने करीब शून्य बोली लगाई है, जिसका मतलब लगता है कि वह अपने पोर्टफोलियो में सुधार करना चाहती है और संबंधित क्षेत्र में अपनी विश्वसनीयता बनाना चाहती है। डेलॉयट ने हाल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन  के निजीकरण के प्रबंधन के लिए 1 रुपये बोली लगाई थी।

Advertisement
First Published - August 26, 2021 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement