facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

इरडा ने 10 बीमा कंपनियों पर जुर्माना ठोंका

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:25 PM IST

इंश्योरेंस रेगुलेटरी ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (इरडा) ने दिशानिर्देशों की अवहेलना करने पर दस इंश्योरेंस कंपनियों पर जुर्माना ठोंक दिया है।


इनमें बजाज ऑटो समूह की  दोनों बीमा कंपनियां, रिलायंस जनरल, यूनाइटेड इंडिया, इफ्को टोकियो, न्यू इंडिया एश्योरेंस और श्रीराम लाइफ शामिल हैं। ये उल्लंघन बिना मंजूरी लिए नई शाखा खोलने से लेकर विज्ञापन दिशानिर्देशों का उल्लंघन और सोशल सेक्टर की ऑब्लिगेशन पूरी नहीं करने जैसे उल्लंघन हैं।


इरडा की 2006-07 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2006 से सितंबर 2007 के बीच कुछ बीमा कंपनियों पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बजाज एलांय्ज लाइफ पर मंजूरी लिए बिना नई शाखा खोलने के लिए जुर्माना लगाया गया है जबकि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस पर प्रवासी भारतीय बीमा योजना पर कम प्रीमियम लगाने, बजाज एलांय्ज जेनरल इंश्योरेंस पर विज्ञापन के नियमों का पालन नहीं करने, रिलायंस जेनरल पर बीमा कानून की धारा 102 का उल्लंघन करने जबकि इफ्को टोकियो पर बिना लाइसेंस वाले इंटरमीडियरी के इस्तेमाल के लिए जुर्माना लगाया गया है।


बीमा कानून की धारा 102 के तहत जो बीमाकर्ता जरूरी कागजात अथॉरिटी को नहीं सौंपता या जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं करता उस पर पांच लाख का जुर्माना लगाया जाता है। इनके अलावा तीन और बीमा कंपनियों स्टार हेल्थ ऐंड एलाइड इंश्योरेंस (5000 रु.), एग्रिकल्चर इंश्योरेंस कार्पोरेशन (5.55 लाख) और रिलायंस जनरल (1.62 लाख) पर रजिस्ट्रेशन रिन्यू करने के कागजात देर से सौंपने के लिए जुर्माना लगाया गया है।


बीमा कंपनियों को सामाजिक सेक्टर के अपने दायित्व के तहत एक तय इलाके में एक तय संख्या के लोगों का बीमा करना होता है लेकिन न्यू इंडिया एश्योरेंस और श्रीराम लाइफ ने इसे पूरा नहीं किया जिसके लिए उन पर जुर्माना लगाया गया। श्रीराम लाइफ ने 2006 में कारोबार शुरू किया था और अब तक कुल 5952 लोगों का बीमा किया जबकि इतने समय में उसे 7500 लोगों का बीमा करना था।  यस बैंक जुटाएगा 30 करोड़ रुपयेनई पीढ़ी के निजी ऋणदाता यस बैंक ने अपनी विस्तार योजना के अंग के तौर पर 30 करोड़ डॉलर (1,200 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement