facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

IndusInd Bank के वित्तीय खातों में गड़बड़ी का खुलासा, NFRA ने फोरेंसिक ऑडिट के लिए शुरू की जांच

इंडसइंड बैंक ने 10 मार्च को अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो से संबंधित खाता शेष में पहचानी गई विसंगतियों का खुलासा किया था।

Last Updated- May 26, 2025 | 11:10 PM IST
IndusInd Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) को इंडसइंड बैंक के खातों में गड़बड़ियों की शिकायत मिली है। मामले के जानकार व्यक्तियों के मुताबिक केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के जरिये प्राधिकरण को शिकायत मिली है। सूत्रों के मुताबिक प्राधिकरण ने इस मामले में रिजर्व बैंक से बातचीत की है ताकि फोरेंसिक ऑडिट सहित तथ्यों की पुन: जांच की जा सके और रिजर्व बैंक की अभी तक की गई जांच को दोबारा करने से बचा जाए।

सूत्र ने कहा, ‘अगर रिजर्व बैंक पहले से ही उन्हीं मुद्दों पर गौर कर रहा है और वे बैंकों के नियामक हैं, तो एनएफआरए को फिर से वही काम करने की जरूरत नहीं है।’ 

इंडसइंड बैंक ने 10 मार्च को अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो से संबंधित खाता शेष में पहचानी गई विसंगतियों का खुलासा किया था। बैंक ने कहा कि इसकी विस्तृत आंतरिक समीक्षा ने दिसंबर, 2024 तक इसके निवल मूल्य के लगभग 2.35 प्रतिशत के प्रतिकूल प्रभाव का अनुमान लगाया है।

प्राधिकरण के जांच के दायरे में सभी सूचीबद्ध कंपनियां हैं। प्राधिकरण जल्द ही यह तय करेगा कि उसे इंडसइंड मामले में प्रारंभिक जांच शुरू करने की आवश्यकता है या नहीं।.

इंडसइंड ने 21 मई को वित्तीय वर्ष 2024-2025 की चौथी तिमाही में 2,329 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो इसका अभी तक का सबसे खराब तिमाही घाटा है।  इसका कारण यह था कि इसने प्रावधानों को काफी हद तक बढ़ा दिया और तिमाही के दौरान पाए गए डेरिवेटिव और माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट में लेखांकन विसंगतियों से जुड़े 2,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गलत तरीके से दर्ज राजस्व और आय प्रविष्टियों को उलट दिया। बैंक ने कहा कि उसके बोर्ड को संदेह है कि  ‘बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी की गई हो सकती है जिसमें लेखांकन और वित्तीय रिपोर्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका वाले कुछ कर्मचारी शामिल हैं।’ 

एम एस के ए एंड एसोसिएट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और एम पी चितले एंड कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मार्च 31 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए इंडसइंड बैंक के संयुक्त केंद्रीय वैधानिक लेखा परीक्षक थे।

First Published - May 26, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट