facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

इंडिया रेटिंग्स ने भारतीय बैंकों की रेटिंग ‘स्थिर’ की

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:56 AM IST

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंकिंग सेक्टर का परिदृश्य बेहतर करते हुए उसे नकारात्मक से स्थिर कर दिया है। नकदी के समर्थन के कारण उम्मीद से कम रहने और खासकर सूक्ष्म, लघु और मझोली इकाइयों (एमएसएमई) को आपातकालीन कर्ज समर्थन से कोविड-19 से जुड़ा दबाव कम रहने के कारण परिदृश्य में बदलाव किया गया है।
इंडिया रेटिंग ने एक बयान में कहा है कि बैंक पूंजी बढ़ाकर और बफर का प्रावधान करके भी अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत कर रहे हैं। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 21 के लिए कर्ज में वृद्धि का अनुमान भी 1.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 के बीच आर्थिक माहौल में सुधार और भारत सरकार द्वारा ज्यादा खर्च, खासकर बुनियादी ढांचे में खर्च बढ़ाने से वित्त वर्ष 22 में कर्ज में 8.9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।  एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 21 में बैंकों की सकल गैर निष्पादित संपत्तियां (जीएनपीए) 8.8 प्रतिशत थीं। वित्त वर्ष 22 में यह बढ़कर 10.1 प्रतिशत तक हो सकती हैं और दबावग्रस्त संपत्तियां (जीएनपीए और पुनर्गठित कर्ज) 10.9 प्रतिशत हो सकती हैं। वित्त वर्ष 21 के लिए प्रॉविजनिंग लागत घटने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - February 22, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement