facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

एचडीएफसी के कर्ज का फंदा हुआ ढीला

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:18 PM IST

होम लोन देने के मामले में देश के सबसे बड़ी संस्था एचडीएफसी ने अपनी प्रधान ऋण दरों (पीएलआर) में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 14 फीसदी कर दिया है।
इसका फायदा कंपनी के मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा। आधे फीसदी की इस कटौती के चलते अब 30 लाख रुपये तक कर्ज लेने वाले नये ग्राहकों को 9.5 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा जबकि 30 से ऊपर का कर्ज लेने वालों के लिए यह दर 10.5 फीसदी होगी।
वैसे तो प्रधान ऋण दरों में कमी 25 मार्च से प्रभावी हो जाएगी लेकिन मौजूदा ग्राहकों को अगले तीन महीनों के दौरान ही ब्याज दरों में राहत मिल पाएगी। दरअसल, एचडीएफसी ने यह कवायद सरकारी बैंकों खासकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरों में कटौती करने की वजह से की है।
एसबीआई ने नये ग्राहकों के लिए होम लोन की दर एक साल तक के लिए 8 फीसदी तक कर दी है। इसके चलते कई ग्राहकों ने एसबीआई का रुख किया। कर्ज लेने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ही एचडीएफसी ने यह कदम उठाया है। 
हालांकि, एचडीएफसी की ओर से इस बात को नकारा गया है। एचडीएफसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक केकी मिस्त्री ने कहा, ‘इस समय पूंजी कम ब्याज दर ही मुहैया हो रही है और हमने जमा की दरें भी पिछले दिनों घटाई हैं। इस वजह से ही पीएलआर दरों में कटौती की है, इसकी कोई और वजह नहीं है।’ एचडीएफसी ने पिछले तीन महीनों में दूसरी बार अपनी प्रधान ऋण दर में कटौती की है।

Advertisement
First Published - March 24, 2009 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement