facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंताEditorial: UPI को टिकाऊ बनाने की नई कोशिश, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर चार्ज लागूकच्चे तेल की तेजी और अमेरिकी यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार धड़ाम, निफ्टी 279 अंक और सेंसेक्स 778 अंक टूटाटाटा संस की लिस्टिंग से पहले RBI ने उठाया बड़ा कदम, संभावित कानूनी चुनौती को लेकर बॉम्बे HC में कैविएट दायरMeta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार

HDFC बैंक ने अपने MCLR में की 10 आधार अंक की बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:51 PM IST

एचडीएफसी बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर (MCLR) दरों में वृद्धि की है। सभी तरह के ऋण लेने वालों के लिए MCLR दरों में 10 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। नई दरें आज यानी 7 सितंबर से लागू हो गई है।

क्या होगा प्रभाव

MCLR दरों में बढ़ोतरी से पुराने और नए ग्राहकों को कर्ज महंगा मिलेगा। इसके तहत ग्राहकों को होम लोन, वाहन लोन और अन्य सभी तरह के लोन शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक एक साल की एमसीएल दरें बढ़ी है, जिसके बाद नई दरें 8.2 फीसदी हो गई हैं।

बैंक ने एमसीएलआर की दरों में पिछले महीने में भी बढ़ोतरी की थी। बैंक ने पिछली बार MCLR दरों में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। सभी फ्लोटिंग रेट लोन MCLR या एक्सटर्नल बेंचमार्क लैंडिंग रेट से जुड़े होते हैं।

क्या होता है MCLR

MCLR का पूरा नाम मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट होता है।  इसको भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुरू किया था। इस रेट के तय हो जाने के बाद इससे कम रेट पर कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है। अधिकतर समय बैंक MCLR पर ही लोन उपलब्ध करवाता है। MCLR के बढ़ने से इसका सीधा प्रभाव लोन की दर पर पड़ता है। इसकी शुरुआत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2016 में की थी।

Advertisement
First Published - September 7, 2022 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement