facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

वित्त वर्ष 23 में डेबिट कार्ड जारी करने में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:02 PM IST

 चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 5 महीनों के दौरान वाणिज्यिक बैंकों ने करीब 1.7 करोड़ कार्ड जारी किए हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.3 करोड़ कार्ड जारी हुए थे। इसके पहले के वित्त वर्ष के अंतिम 7 महीनों में डेबिट कार्ड जारी करने में सुस्ती रही और इस दौरान सिर्फ 60 लाख कार्ड जारी हुए, क्योंकि बैंक अपने कार्ड पोर्टफोलियो को दुरुस्त कर रहे थे और निष्क्रिय कार्ड बंद कर रहे थे।
वर्ल्डलाइन की डिजिटल भुगतान रिपोर्ट के मुताबिक 2022 की दूसरी तिमाही के अंत तक प्रचलन में क्रेडिट और डेबिट कार्डों की संख्या जून के अंत तक 1 अरब थी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जून 2021 के 6.281 करोड़ क्रेडिट कार्डों की तुलना में जून 2022 में क्रेडिट कार्डों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़कर 7.87 करोड़ हो गई।
वहीं डेबिट कार्डों की संख्या इस अवधि के दौरान 90.6 करोड़ से 2 प्रतिशत बढ़कर 92.175 करोड़ हो गई। बहरहाल यह आधार के असर और बही खाते की सफाई की वजह से हुआ है, जिससे 2022 की शुरुआत में कार्डों की संख्या में कमी नजर आती है।’
क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले शीर्ष बैंकों में एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और आरबीएल प्रमुख हैं, वहीं नए डेबिट कार्ड जारी करने वाले प्रमुख बैंकों में एसबीआई, बीओबी, यूनियन बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और केनरा बैंक शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा मूल्य के लेन देन में क्रेडिट कार्डों को प्राथमिकता दी गई है, वहीं कम मूल्य के लेन देन में ग्राहकों ने डेबिट कार्ड को प्राथमिकता दी है।

Advertisement
First Published - October 6, 2022 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement