facebookmetapixel
Advertisement
IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगेअनाज कारोबार में पश्चिमी कंपनियों के दबदबे को तोड़ने की कोशिश, ब्रिक्स के सामने चुनौतियांकैंसर से आंखों की दवा तक, ल्यूपिन का बड़ा दांव! बायोसिमिलर कारोबार के लिए ₹700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीAI, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर ब्रिक्स का फोकस, भारत के लिए बड़ा मौकाछोटे शहरों पर Citroen की नजर, 5 साल में बिक्री का 75% यहीं से लाने का लक्ष्यब्रिक्स ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला, भारत को कैसे होगा फायदा?

DBU Launch: PM मोदी ने लॉन्च कीं 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि 16 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (DBU) को लॉन्च किया।देश के कोने-कोने तक डिजिटल बैंकिग का लाभ पहुंचाना ही DBU का मुख्य लक्ष्य है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2222-23 में DBU खोलने की घोषणा की थी। DBU के माध्यम से देश के 75 जिलों में साल में 365 दिन 24 घंटे बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। DBU के उद्घाटन के दौरान RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई अन्य लोग भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
डिजिटल बैंकिंग यूनिट (DBU) से 24 बैंक जुड़े 

DBU में 11 सरकारी बैंक, 12 प्राइवेट बैंक और एक लघु वित्त बैंक शामिल हो रहे हैं। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार करीब 20 करोड़ भारतीय ही डिजिटल बैंकिग का लाभ उठा रहे हैं। करोड़ो नागिरकों की पहुंच डिजिटल बैंकिग सेवाओं तक नहीं हैं। DBU के माध्यम से वे भी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का फायदा लें पाएंगे।
DBU से नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं ?

PMO के बयान के मुताबिक DBU छोटे आउटलेट होंगे जो नागरिकों को डिजिटल बैंकिग से जुड़ी विभिन्न तरह की सेवाएं प्रदान करेंगे। DBU के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में भी डिजिटल रुप से बचत खाते खोलने, बैलेंस-चेक करने, पैसा ट्रांसफर करना, पासबुक प्रिंट करना, टैक्स और बिल पेमेंट करना, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधा और लोन एप्लिकेशन जैसी कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। 

Advertisement
First Published - October 16, 2022 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement