facebookmetapixel
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्टदिल्ली के पॉश इलाकों में घर लेना और महंगा! इंडिपेंडेंट फ्लोर की कीमतों में जबरदस्त उछालBihar Assembly Elections 2025: नीतीश के पोस्टरों से पटा पटना, समर्थकों ने कहा-‘टाइगर जिंदा है’बिहार चुनाव में बड़ा झटका! प्रशांत किशोर की जन सुराज हर सीट पर पीछे- ECI रुझानों ने चौंकायाBihar Election Results: क्या NDA 2010 की ऐतिहासिक जीत को भी पीछे छोड़ने जा रही है?Bihar Election 2025: नतीजों पर सियासत गरमाई, जदयू ने कहा ‘नीतीश का करिश्मा’, विपक्ष बोला ‘निराशाजनक’19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफाMaithili Thakur: बिहार को मिलने वाली है सबसे कम उम्र की विधायक! देखिए पहले किसने बनाया था ये रिकॉर्डमोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमान

सी एस राजन होंगे Kotak Mahindra Bank के चेयरमैन, RBI ने दी मंजूरी

1978 बैच के IAS अधिकारी राजन को 22 अक्टूबर, 2022 से कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

Last Updated- December 27, 2023 | 8:51 PM IST
RBI approves CS Rajan appointment as Kotak Mahindra Bank chairman
Representative Image

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज कोटक महिंद्रा बैंक के स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) सी एस राजन को पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। प्राइवेट सेक्टर के कर्जदाता ने एक्सचेंजों को बताया कि रिजर्व बैंक ने उन्हें 1 जनवरी, 2024 से दो साल की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

1978 बैच के IAS अधिकारी राजन को 22 अक्टूबर, 2022 से कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

अक्टूबर 2018 में, राजन को सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (IL&FS) के बोर्ड में शुरुआत में डॉयरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। उसके बाद साढ़े तीन साल की अवधि के लिए उन्हें प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डॉयरेक्टर) के रूप में, फिर एक साल के लिए चेयरमैन ऐंड मैनेजिंग डॉयरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। तब से, वह IL&FS के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष (Non-Executive Chairman ) के रूप में कार्यरत हैं।

(डिस्क्लोजर: कोटक फैमिली द्वारा नियंत्रित संस्थाओं की बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी है)

First Published - December 27, 2023 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट