facebookmetapixel
Advertisement
इलेक्ट्रिक कार नहीं, स्कूटर और ऑटो चला रहे भारत की EV मार्केट; निवेश का बड़ा मौका कहां?IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगेअनाज कारोबार में पश्चिमी कंपनियों के दबदबे को तोड़ने की कोशिश, ब्रिक्स के सामने चुनौतियांकैंसर से आंखों की दवा तक, ल्यूपिन का बड़ा दांव! बायोसिमिलर कारोबार के लिए ₹700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीAI, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर ब्रिक्स का फोकस, भारत के लिए बड़ा मौकाछोटे शहरों पर Citroen की नजर, 5 साल में बिक्री का 75% यहीं से लाने का लक्ष्य

दिवाली के पहले इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानें किसे मिलेगा ज्यादा रिटर्न

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:40 PM IST

देश के कई प्राइवेट बैंक बीते कई दिनों से लगातार अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर रहे हैं। इसका कारण है हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर बढ़ाया गया रेपो रेट। आरबीआई के इस फैसले के बाद से अब सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक एफडी यानी कि फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में बदलाव कर रहे हैं। इसी क्रम में ICICI Bank ने भी एफडी के दाम बढ़ा दिए हैं। 

किसे मिलेगा ज्यादा रिटर्न

अगर आप ICICI Bank के ग्राहक हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलेगा।  ICICI Bank ने 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ रुपए से कम की एफडी स्कीम पर ब्याज दरों में इजाफा किया है।  ब्याज दरों को बढ़ाने की जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। वेबसाइट के मुताबिक, बैंक की ओर से बढ़ाई गई ये ब्याज दरें 15 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। 

कितनी बढ़ी दरें

बढ़ी हुई ब्याज दरों के हिसाब से अब ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 3.75-6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 1 साल से 2 साल और 1 दिन से 3 साल के लिए एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 

इसके पहले भी कई प्राइवेट बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। HDFC bank ने एफडी की ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की। इसके अलावा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपनी एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया था। श्रीराम सिटी यूनियन बैंक ने भी सभी अवधि के फिक्स डिपॉजिट पर 5 से 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी।
 

Advertisement
First Published - October 17, 2022 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement