facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank का नया CEO कौन होगा? शशिधर जगदीशन के फैसले के बाद ब्रोकरेज ने घटाए टारगेटरियल एस्टेट में निवेश का मौका, नवी ने लॉन्च किया नया इंडेक्स फंड, ₹100 से कर सकेंगे निवेशदही हांडी उत्सव में भाग लेने वालों को मिलेगा ₹10 लाख का बीमा, इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलानएक अरब से ज्यादा बच्चों के भविष्य पर नजर, BRICS देशों ने निवेश और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोरमानसून की बेरुखी का असर: अगस्त में पेट्रोल-डीजल की हुई बंपर बिक्री, लेकिन LPG की खपत घटीUPI ने अगस्त में बनाया नया रिकॉर्ड, 24.51 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार; वैल्यू ₹29.82 लाख करोड़म्युचुअल फंड इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी, डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क नहीं पकड़ पाया रफ्तार; छोटे राज्यों में पहुंच सीमितHDFC बैंक संकट: चेयरमैन राजीव कुमार के साथ मतभेद से लेकर CEO जगदीशन के पद छोड़ने की पूरी कहानीरिटायरमेंट फंड के लिए NPS में करते हैं निवेश? जानें पिछले 10 सालों में किस पेंशन फंड ने दिया कितना रिटर्न₹100 से सस्ते नवरत्न PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने जताया भरोसा, कहा – खरीद लो

बार्कलेज, बीएनपी परिबास की नजर भारतीय लीमन पर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 PM IST

बार्कलेज और बीएनपी परिबास भारत में लीमन ब्रदर्स के निवेश बैंकिंग और ब्रोकरेज कारोबार को खरीदने पर विचार कर रही है। अमेरिका में बार्कलेज पहले ही लीमन के उत्तरी अमेरिकी निवेश बैंकिंग और ट्रेडिंग ऑप्शन को खरीदने की घोषणा कर चुकी है।

बार्कलेज द्वारा उत्तरी अमेरिका की खरीदारी में लीमन के न्यूयार्क स्थित मुख्यालय भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि सोमवार तक अमेरिका की चौथी सबसे बडी और सबसे पुरानी निवेश बैंक ने अब तक का सबसे बड़ा तिमाही नुकसान और विभिन्न बैंकों द्वारा खरीदारी की बातचीत से असफल होने के बाद दिवालिया घोषित करने के लिए चैप्टर 11 के तहत आवेदन किया था।

भारत में बार्कलेज निजी क्षेत्र की बैंकिंग और कंपनियों को संरचनात्मक उत्पाद बेचती है। जबकि बीएनपी परिबास का देश में म्युचुअल फंड कारोबार है और दक्षिण भारतीय स्टॉक ब्रोकिंग फर्म जियोजीत के साथ स्टॉक ब्रोकिंग समझौता है।

दोनों बैंक भारत में निवेश बैंकिंग अवसर देख रहे हैं। लीमन की खरीदारी से उन्हें तैयार संस्थागत और निवेश बैंकिंग डेस्क मिलने के साथ विनियामकों की अनुमति भी मिलेगी।

 निवेश बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि लीमन के पास तैयार परिसंपत्त्तियों के साथ एक नॉन बैंकिंग वित्त्तीय कंपनी के रूप में परिचालन करने की अनुमति है और साथ ही लीमन का भारत में 50 करोड़ डॉलर का भारतीय निवेश बैंकिंग और ब्रोकरेज कारोबार है।

लीमन ने पिछले साल ब्रिक सेक्योरिटीज के ब्रोकिंग कारोबार को एक अरब से ज्यादा कीमत में खरीदा था जिसके इसकी कीमत और बढ़ सकती है। संपर्क करने पर भारत में बार्कलेज के कार्यालय से कहा गया कि हम इस स्टेज पर अपनी योजनाओं का खुलाशा नहीं कर सकते हैं।

बीएनपी परिबास के अधिकारियों का इस प्रयास पर कोई कमेंट नहीं मिल पाया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बीएनपी कुछ समय से भारत के निवेश बैंकिंग कारोबार में प्रवेश करने के बारे में सोच रही है।



 

Advertisement
First Published - September 18, 2008 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement