facebookmetapixel
Advertisement
2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांगतीन तेल कंपनियों ने बिगाड़ा 211 कंपनियों का रिजल्ट, इनके बिना मुनाफा 17% बढ़ाQ1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’

जमा दरें नहीं घटेंगी: बैंक

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:15 PM IST

बैंकरों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)को यह साफ कर दिया है कि वे जमा दरों में कमी लाने में सक्षम नहीं हैं।


दरअसल उन्हें इस बात का भी डर है कि जमर्कत्ता बैंकों के बजाय लघु बचत के दूसरे जरिए मसलन डाक जमा और सार्वजनिक भविष्य निधि को तरजीह दे सकते हैं।

पहले की एक ऋण नीति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के दौरान बैंक प्रमुखों ने आरबीआई टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे डिप्टी गर्वनर राकेश मोहन से कहा है कि इस वक्त वे फंड की अतिरिक्त मांग से जूझ रहे हैं और दूसरे स्रोतों भी बिल्कुल खत्म हो चुके हैं।

ऐसे में उनको जमाओं को आक र्षित करने की जरूरत है। रेपो, रिवर्स रेपो और नगद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में कटौती होने के साथ ही बैंकों ने भी अपनी जमा दरों में 300 आधार अंकों (बीपीएस)तक की कमी की थी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने मोटी जमाराशियों पर अब एक साल के लिए 7.5 फीसदी ब्याज दर देने की बात कही है। इसके अलावा ऋण नीति में 1.5 प्रतिशत की कमी भी की है।

इस बैठक में शामिल हुए एक बैंकर का कहना था, ‘अगर सरकारी स्कीमों के तहत 8 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है तो बैंक अपना ब्याज दर कम नहीं कर सकते।

अगर हम ब्याज दरों में आगे भी कटौती करते रहे तो हम लोगों को बैंक जमा के लिए आकर्षित नहीं करा पाएंगे।

Advertisement
First Published - January 16, 2009 | 8:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement