facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म

बैंक ऑफ न्यूयॉर्कमेलन में भी शुरू हुई छंटनी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:45 AM IST

तमाम बड़ी निवेश कंपनियों और अमेरिकन एक्सप्रेस या सिटी बैंक की तर्ज पर अब कई अमेरिकी बैंक छंटनी करने लगे हैं। बैंक ऑफ न्यू यॉर्क मेलन कॉर्पोरेशन भी इसी फेहरिस्त में शामिल हो रहा है। यह बैंक भी अब छंटनी करेगा।


बैंक ने बड़ी तादाद में कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। उसने कहा कि दिन पर दिन कमजोर होती अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की वजह से बैंक अपने चार फीसदी या करीब 1,800 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है।

बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी रॉबर्ट पी केली ने कहा, ‘वैश्विक आर्थिक मंदी की वजह से अब यह स्पष्ट हो चुका है कि हमें लागत घटाने के लिए विलय रणनीति के अलावा अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत है।’

बैंक ने कहा कि उम्मीद है कि कर्मचारियों द्वारा नौकरी बदलने से छंटनी किए जाने वाले कर्मचारियों की तादाद घट जाएगी। मौजूदा समय में दुनिया भर की इकाइयों में बैंक के 43,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

Advertisement
First Published - November 21, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement