facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इन्फ्रा बॉन्ड से जुटाए 811 करोड़ रुपये

Advertisement

इस इश्यू का आधार आकार 500 करोड़ रुपये का था और 2500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प था।

Last Updated- August 01, 2024 | 11:36 PM IST
Q3 में में सरकारी बैंकों में BOM की जमा वृद्धि सबसे अच्छी, SBI दूसरे नंबर पर , BoM records highest growth in deposit mobilisation among PSU banks in Q3

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 7.80 फीसदी की दर पर 10 वर्षीय परिपक्वता अवधि वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिये गुरुवार को 811 करोड़ रुपये जुटाए। बाजार के भागीदारों के अनुसार बैंक का लक्ष्य 3000 करोड़ रुपये जुटाने का था लेकिन बोलियां सिर्फ 1390 करोड़ रुपये की प्राप्त हुई और वह भी उच्च दर की थीं। इस इश्यू का आधार आकार 500 करोड़ रुपये का था और 2500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प था।

बाजार के भागीदारों के अनुसार निवेशक 7.85 से 7.90 फीसदी का अधिक ब्याज चाहते थे। लेकिन बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 7.80 फीसदी की दर पर ही बने रहने का फैसला किया। बाजार के भागीदारों के अनुसार बैंक को 7.85 की दर पर 500 करोड़ रुपये की निविदाएं हासिल हुई थीं।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने बताया, ‘ज्यादातर बोलियां 7.80 फीसदी से ऊपर की थीं और वे (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) इतना भुगतान करने में सहज नहीं थे।’ उन्होंने बताया, ‘कुल बोलियां 1390 करोड़ रुपये की थीं और इनमें से 500 करोड़ रुपये की बोली 7.85 फीसदी की दर पर थी।’

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement