facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

ग्राहक मस्त पर बैंक पस्त

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:25 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर 1 अप्रैल से एटीएम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सहूलियत मिलने वाली है।
किसी भी बैंक के ग्राहक अब किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। इससे ग्राहक तो खुश हैं, बड़े बैंकों की बांछें खिली हैं, लेकिन छोटे बैंकों की नींद हराम हो गई है।
नामी गिरामी बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक , आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ऐक्सिस बैंक को इस पहल से साफ फायदा होता दिख रहा है।
दरअसल इन बैंकों के पास एटीएम का विशाल नेटवर्क है, जिसकी वजह से इन्हें अतिरिक्त कमाई करने में मदद मिलेगी। गणित साफ है, उनके एटीएम ज्यादा हैं, इसलिए उनका इस्तेमाल भी ज्यादा से ज्यादा ग्राहक करेंगे।
लेकिन छोटे बैंक इस बदलाव से खतरा सा महसूस कर रहे हैं। छोटे बैंक आमतौर पर अपने ग्राहकों को बिना ट्रांजैक्शन शुल्क लिए किसी भी बैंक के एटीएम के इस्तेमाल करने की सुविधा देते हैं। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं छह महीने बाद ये बड़े बैंक कोई इंटरचेंज शुल्क न लगा दें।
शहरी क्षेत्र में एक एटीएम लगाने में 7 से 8 लाख रुपये की लागत आती है और उसके परिचालन पर महीने में 50,000 से 60,000 रुपये का खर्च आता है। यह बैंक की शाखा के परिचालन पर आने वाले खर्च के मुकाबले काफी कम है। इसीलिए बैंक एटीएम का दायरा बढ़ाने को लेकर उत्साहित भी हैं।
ऐक्सिस बैंक में वैकल्पिक सुविधाओं के उपाध्यक्ष एस्पी इंजीनियर कहते हैं, ‘हमें उम्मीद है कि इस कवायद के बाद हमारा दूसरे बैंकों के ग्राहकों से लेनदेन में 10 से 15 फीसदी का इजाफा होगा।’
अभी तक बैंक किसी दूसरे बैंक के ग्राहकों को एटीएम सुविधा के इस्तेमाल के बदले में एक निश्चित ट्रांजैक्शन शुल्क वसूलते रहे हैं। कुछ छोटे और विदेशी बैंक अपने ग्राहकों को बिना ट्रांजैक्शन शुल्क के किसी भी बैंक का एटीएम इस्तेमाल करने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।
एक अप्रैल से एटीएम इस्तेमाल पर ट्रांजैक्शन टैक्स हो जाएगा खत्म
ज्यादा एटीएम वाले बड़े बैंकों को फायदा होने के पूरे आसार
कम एटीएम वाले छोटे बैंकों को लग रहा डर

Advertisement
First Published - March 26, 2009 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement