facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank का नया प्लान! वरिष्ठ नागरिकों को सेविंग्स अकाउंट पर ₹3.19 करोड़ का कवर, कई और बड़ी सुविधाएं भीहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदा

रेलिगेयर-करुर वैश्य में करार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:02 AM IST

वित्तीय क्षेत्र में एकीकृत सेवा प्रदान करने वाली कंपनी रेलिगेयर ने करुर वैश्य बैंक के साथ रणनीतिक करार किया है।


इस करार के तहत रेलिगेयर बैंक के ग्राहकों को इक्विटी कारोबार से संबंधित सेवाएं मुहैया कराएगी। करार के मुताबिक शुरुआती तौर पर इक्विटी सेवाएं ही प्रदान की जाएंगी, लेकिन धीरे-धीरे रेलिगेयर की सभी सेवाएं बैंक के ग्राहकों को दी जाएंगी। इस प्रकार के करार रेलिगेयर ने इंडसइंड बैंक और तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ राजस्थान के साथ भी किए हैं।

इनके तहत रेलिगेयर की ‘बैंकइनवेस्ट’ सेवाएं ग्राहकों को दी जाती हैं। करुर वैश्य के साथ करार दरअसल देश भर में अपनी पहुंच और सेवाओं का दायरा बढ़ाने की रेलिगेयर की रणनीति का ही हिस्सा है।

इससे कंपनी को कारोबार के नए अवसर मिलेंगे और साथ ही दोनों संगठनों को भी इसका फायदा होगा। रेलिगेयर और करुर वैश्य बैंक करार के तहत एक दूसरे मजबूत पहलुओं का फायदा उठाएंगे।

इक्विटी के कारोबार की सेवाएं इस गठबंधन के तहत करुर वैश्य बैंक में बचत खाता खुलवाने वाले उपभोक्ताओं को ही दी जा रही हैं।

बचत खाते वाले ग्राहकों को दी जा रही तमाम मूल्य वर्द्धित सेवाओं में ये भी शामिल होंगी। रेलिगेयर इस योजना के तहत बैंक ग्राहकों को समुचित सेवाएं देने के लिए बैंक के नेटवर्क के समकक्ष ही अपनी शाखाओं का नेटवर्क भी तैयार करेगी।

खाता खोलने से पहले के सभी काम बैंक में किए जाएंगे और एक बार खाता खुल जाने के बाद ग्राहकों को रेलिगेयर की निर्धारित शाखाओं से सेवाएं मिलेंगी।

Advertisement
First Published - November 12, 2008 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement