facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांगतीन तेल कंपनियों ने बिगाड़ा 211 कंपनियों का रिजल्ट, इनके बिना मुनाफा 17% बढ़ाQ1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकी

एचडीएफसी के मुनाफे में 15 फीसदी की सेंध

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:41 PM IST

आवासीय ऋण मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी के लिए दिसंबर की तिमाही अच्छी नहीं रही। इसके मुनाफे में कमी आई है।


31 दिसंबर 2008 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 15.73 फीसदी की गिरावट आई है। एचडीएफसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2007-08 की तीसरी तिमाही में जहां इसका शुद्ध लाभ 648.93 करोड़ रुपये था ।

वहीं 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा घटकर 546.83 करोड़ रुपये रह गया है। जबकि आज ही कुछ और बैंकों के नतीजे भी घोषित हुए हैं। इनमें यूको बैंक का शुध्द मुनाफा 171.63 करोड़ रुपये दोगुना होकर 171.63 करोड़ रुपये हो गया।

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक यस बैंक प्रमुख बैंक यस बैंक ने कहा है कि 31 दिसंबर 08 को समाप्त हुई तिमाही में उसका शुध्द लाभ 95.04 फीसदी बढ़कर 105.79 करोड़ रुपये हो गया। इधर  सरकारी स्वामित्व वाले बैंक इंडियन बैंक के मुनाफे में भी बढ़ोतरी देखी गई।

बैंक ने कहा कि दिसंबर 2008 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका शुध्द मुनाफा बढ़कर 350.70 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 307.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

Advertisement
First Published - January 21, 2009 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement