facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

IRDAI चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 6 अप्रैल तक मौका!

Advertisement

देवाशिष पांडा का कार्यकाल 13 मार्च को होगा पूरा, योग्य उम्मीदवारों के लिए वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Last Updated- March 10, 2025 | 10:32 PM IST
A year of reforms for the insurance sector under Panda 

वित्त मंत्रालय ने भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन मांगे हैं। मौजूदा चेयरपर्सन देवाशिष पांडा का कार्यकाल 13 मार्च को पूरा होने जा रहा है। वित्तीय सेवा विभाग ने अपने विज्ञापन में ऐसे व्यक्तियों से आवेदन मांगे हैं जिनके पास ‘जीवन बीमा, सामान्य बीमा, एक्चुरियल साइंस, वित्त, अर्थशास्त्र, कानून, लेखा, प्रशासन या किसी अन्य विषय में इस तरह का ज्ञान या अनुभव हो, जो केंद्र सरकार की राय में प्राधिकरण के लिए उपयोगी हो सकता है।’

ऐसे लोगों से आवेदन मांगा गया है, जिनका संबंधित कार्य का 30 साल का अनुभव हो और जिसने नेतृत्त्व और निर्णय लेने के बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड के साथ भारत सरकार में सचिव स्तर या उसके बराबर के पद पर काम किया हो।
निजी क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने बड़े वित्तीय संस्थान में सीईओ या उसके बराबर के पद पर काम किया हो।

आवेदक की उम्र रिक्ति की तिथि 14 मार्च, 2025 तक 63 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2025 है। पांडा ने 14 मार्च, 2022 को कामकाज संभाला था। पांडा उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आईआरडीएआई में चेयरमैन बनने के पहले उन्होंने वित्तीय सेवा सचिव और अतिरिक्त सचिव पद पर भी काम किया था।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement