facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

आलियांज और बजाज फिनसर्व का उद्यम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:40 AM IST

जर्मनी की बीमा कंपनी आलियांज भारत की वित्तीय सेवा फर्म बजाज फिनसर्व के साथ मिल कर एक संपत्ति प्रबंधन उपक्रम बनाएगी जिसमें उसकी 51 फीसदी की हिस्सेदारी होगी।
आलियांज ने ऐसे समय में देश में यह साझा उपक्रम तैयार करने की योजना बनाई है जब भारत के 35 सदस्यों वाले म्युचुअल फंड उद्योग में एसेट अंडर मैनेजमेंट मौजूदा आर्थिक मंदी की वजह से सुस्त हुआ है और उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे वित्तीय बाजारों ने निवेश मूल्यांकन को प्रभावित किया है और रिटेल निवेशकों को निवेश से दूर रहने के लिए बाध्य किया है।
आलियांज दक्षिण कोरिया की मिरई एसेट और फ्रांस की अक्सा के साथ भी करार कर चुकी है। मिरई और अक्सा ने पिछले दो साल में इस उद्योग में प्रवेश किया है। गोल्डमैन सैक्स ने भारत में म्युचुअल फंड परिचालन शुरू करने की योजना टाल दी है और कई अन्य कंपनियां इस दिशा में धीमी गति से बढ़ रही हैं।
बजाज फिनसर्व के चेयरमैन राहुल बजाज ने एक बयान में कहा है, ‘हम म्युचुअल फंड कारोबार में अपनी भागीदारी का विस्तार कर बेहद उत्साहित हैं। हमारा म्युचुअल फंड परिचालन को शुरू होने में एक साल का वक्त लग सकता है।’
दो भारतीय बीमा उपक्रमों – बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड – में भी कुछ हिस्सेदारी है। आलियांज ने अगस्त में मीडिया को बताया था कि वह संपत्ति प्रबंधन उपक्रम के लिए बजाज समूह के साथ बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - April 21, 2009 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement