facebookmetapixel
रिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसा

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, निर्वाचन आयुक्त ने मतगणना के रुझानों को बताया बकवास

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पूर्वी भारत के जनजातीय बहुल राज्य झारखंड में दो चरणों में क्रमश: 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा।

Last Updated- October 15, 2024 | 11:10 PM IST
By-elections for 47 assembly seats including Wayanad Lok Sabha on November 13, voting on 2 seats on November 20 वायनाड लोकसभा सहित 47 विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव, 2 सीटों पर 20 नवंबर को होगा मतदान

Maharashtra, Jharkhand assembly election 2024: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर, जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा।

इसी के साथ 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीट तथा दो लोकसभा क्षेत्रों वायनाड और नांदेड़ के लिए उपचुनाव भी होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए समाचार चैनलों को नसीहत देते हुए कहा कि एग्जिट पोल और मतगणना रुझान प्रसारित करने को लेकर उन्हें आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। निर्वाचन आयुक्त ने मतगणना रुझानों को बकवास बताया।

उन्होंने कहा कि शहरी उदासीनता की समस्या को दूर कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को मतदान का दिवस तय किया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्र चार नवंबर तक वापस लिए जा सकते हैं।

वर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पूर्वी भारत के जनजातीय बहुल राज्य झारखंड में दो चरणों में क्रमश: 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि नक्सली समस्या और कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण झारखंड में दो चरणों में मतदान संपन्न कराया जाएगा। यहां विधान सभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा। यहां अभी झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार है, जिसमें हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं।

First Published - October 15, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट