facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Lok sabha election 2024: UP में सोशल मीडिया पर दंगल खेलेंगी पार्टियां, नए चेहरों पर दांव

भाजपा 28 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यशाला अभियान चलाएगी।

Last Updated- August 27, 2023 | 5:26 PM IST
Lok sabha election 2024: Parties will play riot on social media in UP, bet on new faces

लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी मीडिया रणनीति नए सिरे से सजानी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने पदभार संभालते ही पहले कदम के तौर पर नई मीडिया टीम घोषित की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्कशॉप आयोजित कर अपनी सोशल मीडिया रणनीति को धारदार बनाने का फैसला किया है।

कांगेस ने घोषित की नई मीडिया टीम

रविवार को घोषित उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई मीडिया टीम में बड़े पैमाने पर शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को जगह दी है। आगरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक सीपी राय, लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक मनीष हिन्दवी, डा हिलाल अहमद, शुचि विश्वास व डा सुधांशु बाजपेयी सहित कई शिक्षाविदों को कांग्रेस की मीडिया टीम में शामिल किया गया है।

नए लोगों पर दांव लगा रही प्रदेश कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपनी मीडिया टीम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के तेज तर्रार छात्र नेता रहे डा अलीमुल्लाह खान को प्रवक्ता बनाया है। इसके अतिरिक्त डॉ अमरनाथ पासवान, प्रियंका गुप्ता, पुनीत पाठक, संजीव कुमार सिंह, तनुज पुनिया, सुशील पासी, अंशु अवस्थी, उमाशंकर पांडेय, राहुल राजभर, कुंवर सिंह निषाद और अनिल यादव को प्रदेश कांग्रेस की नई टीम में जगह दी गई है। पहली बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इतनी बड़ी तादाद में पुराने चेहरों को बदल कर नए लोगों पर दांव लगाया है।

भाजपा ने शंखनाद अभियान की शुरुआत की

उधर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी सोशल मीडिया टीम को नए सिरे से लैस करने का फैसला किया है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों व प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित कर पार्टी ने शंखनाद अभियान की शुरुआत की है। भाजपा 28 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यशाला अभियान चलाएगी।

चुनाव प्रबंधन में सोशल मीडिया टीम की भूमिका अहम

कार्यशाला में सोशल मीडिया टीम विपक्ष के हमलों का पुरजोर जवाब देने के साथ जनता से संवाद के नए साधनों के बारे में जानकारी देते हुए उनके इस्तेमाल का तरीका बताएगी। राजधानी लखनऊ में आयोजित शंखनाद अभियान के समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच ले जाना होगा। चुनाव प्रबंधन में सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है।

First Published - August 27, 2023 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट