facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Lok Sabha Elections: भाजपा ने मध्य प्रदेश की बाकी पांच लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए

विवादों में रहने वाली भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

Last Updated- March 13, 2024 | 11:13 PM IST
MP Elections

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश की शेष पांच लोकसभा सीट के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिसमें विवेक बंटी साहू भी शामिल हैं जो छिंदवाड़ा में मौजूदा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ को टक्कर देंगे। पार्टी ने दो मार्च को राज्य की 29 में से 24 सीट के लिए अपनी पहली सूची घोषित की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल था।

विवादों में रहने वाली भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। दो मौजूदा सांसदों- शंकर लालवानी (इंदौर) और अनिल फिरोजिया (उज्जैन) को दूसरी सूची में फिर से नामांकित किया गया है। पार्टी ने धार से मौजूदा सांसद छत्तर सिंह दरबार का टिकट काटकर, 2014 से 2019 तक लोकसभा सदस्य रहीं सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले से मौजूदा सांसद ढाल सिंह बिसेन को हटाकर एक नया चेहरा डॉ. भारती पारधी को मैदान में उतारा है। डॉ. पारधी नगर निगम पार्षद हैं। भाजपा ने छिंदवाड़ा में अपनी जिला इकाई के प्रमुख विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा। साहू ने 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे।

कांग्रेस और भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के साथ ही नाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगने की संभावना है। पिछली बार राज्य की 29 में से 28 सीट (छिंदवाड़ा छोड़कर) जीतने वाली भाजपा ने 14 नये उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

जिन सीट पर नये उम्मीदवार उतारे गए हैं वे मुरैना, ग्वालियर, सागर, भोपाल, दमोह, सीधी, जबलपुर, होशंगाबाद, रतलाम, विदिशा, गुना, बालाघाट, छिंदवाड़ा और धार हैं। जिन सीट पर मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया उनमें भिंड (संध्या राय), टीकमगढ़ (केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार), खजुराहो (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा), सतना (गणेश सिंह), रीवा (जनार्दन मिश्रा), शहडोल (हिमाद्री सिंह) , मंडला (केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते), राजगढ़ (रोडमल नगर), देवास (महेंद्र सिंह सोलंकी), मंदसौर (सुधीर गुप्ता), खरगोन (गजेंद्र पटेल), खंडवा (ज्ञानेश्वर पाटिल) और बैतूल (दुर्गादास उइके), इंदौर (शंकर लालवानी) और उज्जैन (अनिल फिरोजिया)हैं। नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल सहित सात सांसदों को मैदान में उतारा था।

 

First Published - March 13, 2024 | 11:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट