facebookmetapixel
Advertisement
Shree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार; Adani Ports 2% फिसला

Lok Sabha Elections 2024: हाल फिलहाल में 5 बार गलत साबित हो चुके हैं EXIT POLLS, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

चल रहे लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के साथ, एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। ज्यादातर एजेंसियों ने इसमें प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी को विजेता बताया है।

Last Updated- June 03, 2024 | 4:12 PM IST
Exit Poll

चल रहे लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के साथ, एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। ज्यादातर एजेंसियों ने इसमें बीजेपी को विजेता बताया है। राजनीतिक विशेषज्ञ प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने भी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन के लिए अलग-अलग अनुमान दिए हैं।

किशोर ने अनुमान लगाया है कि भाजपा अपने 2019 के प्रदर्शन को दोहराते हुए लगभग 303 सीटें जीत सकती है, जबकि यादव का मानना है कि भाजपा बहुमत के 272 के आंकड़े से पीछे रह जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वास्तव में एग्जिट पोल चुनाव नतीजों की सही तस्वीर पेश करते हैं। तो इसका जवाब पूरी तरह से, हां नहीं है। पूर्व में कई मर्तबा एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत निकले हैं। कब-कब हुआ ये, आइे नजर डालते हैं।

(1) 2004 लोकसभा चुनाव: उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अत्यधिक लोकप्रियता पर भरोसा करके, सरकार ने जल्दी लोकसभा चुनाव करवाने का फैसला किया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत से उत्साहित भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थी। ज्यादातर एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा और उसके सहयोगी (एनडीए) 240 से 275 सीटों के बीच आराम से जीत हासिल करेंगे। लेकिन, नतीजे हैरान करने वाले थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को केवल 187 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 216 सीटें जीतीं।

(2) बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में, ज्यादातर एग्जिट पोल ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन अंततः भाजपा-जदयू गठबंधन विजयी हुआ।

(3) बिहार विधानसभा चुनाव 2015: अधिकांश एग्जिट पोल राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) और कांग्रेस गठबंधन की निर्णायक जीत की भविष्यवाणी करने में विफल रहे। कई पोलस्टर्स ने कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की थी और भाजपा की ओर झुकाव दिखाया था। हालांकि, महागठबंधन ने राज्य की 243 में से 178 सीटें जीतीं।

(4) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: प्रमुख निजी एग्जिट पोल सर्वे, जैसे इंडिया टुडे के एक्सिस माय इंडिया और रिपब्लिक-सीएनएक्स पोल ने भाजपा को विधानसभा चुनावों में आगे बताया था, लेकिन भाजपा को केवल 77 सीटें मिलीं, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने कुल 294 में से 213 सीटें जीतीं।

(5) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: अधिकांश पोलस्टर्स ने 2017 के विधानसभा चुनावों में यूपी में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी, हालांकि उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहचाना था। अनुमान के विपरीत, भाजपा ने कुल 403 सीटों में से 312 सीटों के साथ जबरदस्त जीत हासिल की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 और 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी दो बड़े उदाहरण हैं जब एग्जिट पोल वास्तविक चुनाव परिणामों के मुकाबले काफी गलत साबित हुए।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement