facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

महाराष्ट्र: एक बजे तक 27.78% वोटिंग, अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्योगपति रतन टाटा और अनिल अंबानी एवं अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियों ने मतदान किया।

Last Updated- May 20, 2024 | 4:16 PM IST
Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 संसदीय सीटों पर दोपहर एक बजे तक 27.78 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के 13 सीटों में, भिवंडी में 27.34 प्रतिशत, धुले में 28.73 प्रतिशत, डिंडोरी में 33.25 प्रतिशत, कल्याण में 22.52 प्रतिशत, मुंबई उत्तर में 26.78 प्रतिशत, मुंबई उत्तर मध्य में 28.05 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पूर्व में 28.82 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पश्चिम में 28.41 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण में 24.46 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण मध्य में 27.21 प्रतिशत, नासिक में 28.51 प्रतिशत, पालघर में 31.06 प्रतिशत और ठाणे में 26.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ ठाणे के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र शिवसेना-भाजपा का गढ़ है और सत्तारूढ़ गठबंधन यहां सभी 10 सीट जीतेगा। इन 10 सीट में मुंबई की छह, ठाणे की तीन और पालघर की एक सीट शामिल है।

शिवसेना (UBT) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे ने मुंबई के दादर इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

मुंबई के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ नजर आई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्योगपति रतन टाटा और अनिल अंबानी एवं अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियों ने मतदान किया।

इनके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, अभिनेत्री जान्हवी कपूर, अभिनेता एवं फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और मराठी थिएटर अभिनेता प्रशांत दामले ने भी शुरुआती घंटों में मतदान किया।

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर, अनिल कपूर, अशोक सराफ, शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी मुंबई में मतदान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर में कुछ मतदान केंद्रों पर ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (EVM) में खराबी की सूचना मिली थी हालांकि उन्हें तुरंत ठीक कर दिया गया।

शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि मतदान केंद्रों के बाहर सुविधाओं को लेकर बहुत सारी शिकायतें मिली है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और सुनील राउत मुंबई के भांडुप में अपने मतदान केंद्र के बाहर ‘भ्रष्ट आचरण’ में शामिल पाए गए। पूर्व सांसद ने यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के दो कार्यकर्ताओं को नकली ईवीएम का उपयोग करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

राज्यसभा सदस्य संजय राउत के भाई विधायक सुनील राउत ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शैक्षणिक उद्देश्य से मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे के बाहर एक डमी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) रखी गई थी। उन्होंने दावा किया कि फिर भी पुलिस ने राजनीतिक दबाव में इसे हटा दिया।

First Published - May 20, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट