facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में BJP और AJSU के बीच तय हुआ सीट बंटवारा, गिरिडीह से लड़ेगा आजसू का उम्मीदवार

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करेगा।

Last Updated- March 28, 2024 | 7:56 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: Seat sharing decided between BJP and AJSU in Jharkhand, AJSU candidate will contest from Giridih लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में BJP और AJSU के बीच तय हुआ सीट बंटवारा, गिरिडीह से लड़ेगा आजसू का उम्मीदवार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारंखड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU ) के बीच सीटों का तालमेल हो गया है। भाजपा जहां राज्य की 13 सीट पर चुनाव लड़ेगी वहीं आजसू एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है।’’

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 4 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे।’’

भाजपा ने गिरिडीह को अपनी गठबंधन सहयोगी आजसू पार्टी के लिए छोड़कर 13 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। साल 2019 के चुनाव में गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज की थी। झारखंड में भाजपा और आजसू का गठबंधन है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 11 सीट हासिल की थीं जबकि आजसू पार्टी, कांग्रेस और झामुमो ने राज्य में एक-एक सीट जीती थी। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतदान 13 मई से चार चरणों में होगा। राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिलाएं और 413 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

First Published - March 28, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट