facebookmetapixel
Advertisement
गुजरात की नई डेटा सेंटर नीति से पावर और सोलर सेक्टर में आएगा बूम? जानिए निवेशकों के लिए क्या है मौकाभारत के लिए राहत की खबर! रूस से तेल खरीदने पर 500% नहीं, अब 100% लगेगा टैरिफKusumgar IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 37% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओSBI Funds IPO Day 2: अब तक 78% भरा आईपीओ, दूसरे दिन GMP 15% ऊपर; कब होगी लि​स्टिंग?प​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़कीVedanta AGM 2026 की 5 बड़ी बातें, निवेशक शेयरों की हलचल पर रखें नजरअमेरिकी महंगाई घटी, डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे फिसला; फेड बोला, राजनीतिक दबाव में नहीं लेंगे फैसलाCuba Power Crisis: क्यूबा में फिर छाया अंधेरा! दो हफ्तों में तीसरी बार देशभर में ब्लैकआउट; ईंधन संकट बना बड़ी वजहStock Market Update: बाजार में तेजी जारी! Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty 24,200 के करीब; IT शेयरों में बिकवाली

मुंबई में ‘इंडिया’ की बैठक आज से, संयुक्त रणनीति पर होगी चर्चा

Advertisement

विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे।

Last Updated- August 30, 2023 | 11:41 PM IST
'India' meeting in Mumbai from today, joint strategy will be discussed
PTI

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नैशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को मुंबई में शुरू होगी। यह इस गठबंधन की तीसरी बैठक होगी। बैठक में गठबंधन के नेता 11 सदस्यीय केंद्रीय समन्वय समिति के सदस्यों का चयन करेंगे। इसके अलावा, ‘इंडिया’ के अध्यक्ष एवं संयोजक के नाम की भी घोषणा की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि गठबंधन का सचिवालय राष्ट्रीय राजधानी में कहां होगा। बैठक में गठबंधन का लोगो (निशान) भी जारी किया जाएगा।

गठबंधन के अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि, खरगे तब यह कमान संभाल सकते हैं जब सोनिया गांधी गठबंधन का प्रमुख बनने से इनकार करेंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयोजक पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। सूत्रों के अनुसार, नीतीश ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह संयोजक पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं जबकि सोनिया गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कहा है कि वह इस प्रस्ताव के खिलाफ हैं।

विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे। उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है।

Also read: पवार के बयानों से सियासी गलियारों में फैला भ्रम

विपक्षी नेता सीट बंटवारे जैसे विवादित मुद्दे पर भी बातचीत करेंगे। ऐसी अटकलें भी हैं कि मुंबई की बैठक में 26 दलों वाले इस विपक्षी गठबंधन में कुछ और क्षेत्रीय दल भी शामिल हो सकते हैं। यह पटना और बेंगलूरु के बाद इस गठबंधन की तीसरी बैठक है। गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलूरु में हुई थी, जहां इसे ‘इंडियन नैशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया।

इंडिया के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई विकल्प : उद्धव

शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए कई विकल्प हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास केवल एक ही विकल्प है। वह ‘इंडिया’ की बैठक से पहले आयोजन स्थल ग्रैंड हयात होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 11:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement