facebookmetapixel
Advertisement
Global UPI: दुनिया भर में चला UPI का जादू, विदेशों में लेनदेन का आंकड़ा 10 लाख के पारअसम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: दुनिया ने देखा भारतीय एआई का दम, AI समिट बना एक निर्णायक मोड़Delhi-Meerut RRTS: दिल्ली-मेरठ का सफर अब 60 मिनट से भी कम, PM ने किया रैपिड रेल का उद्घाटनAI Impact Summit: भारत ने दिखाई अपनी AI संप्रभुता, लॉन्च हुए 4 स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडलBS Manthan 2026: ‘मेकिंग इंडिया फ्यूचर रेडी’ पर जुटेंगे दिग्गज, ‘मंथन’ में होगा भविष्य का रोडमैप तैयारGDP Growth Q3: सुस्त रफ्तार के बावजूद 7% के पार रहेगी अर्थव्यवस्था, शुक्रवार को आएंगे नए आंकड़ेट्रंप के नए टैरिफ प्लान से भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा ब्रेक, मुख्य वार्ताकार का दौरा स्थगितसुप्रीम कोर्ट ने छीना ट्रंप का ‘ट्रेड बाजूका’, क्या अब बेअसर होगी राष्ट्रपति की टैरिफ वाली धमकी?Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवाना

Chhattisgarh Election: दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी और जेपी नड्डा, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को दो दिन में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

Last Updated- October 28, 2023 | 9:16 AM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को दो दिन में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार से छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए रवाना होंगे जहां वह दोपहर एक बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे।

शुक्ला ने बताया कि इसके बाद राहुल दोपहर 2.40 बजे बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फरसगांव में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि अगले दिन 29 अक्टूबर को राहुल की रैली राजनांदगांव और कवर्धा निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः दोपहर एक बजे और 2:50 बजे होगी।

यह सभी चार विधानसभा क्षेत्र उन 20 सीटों के तहत आते हैं जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर, कोंडागांव और कवर्धा में जीत हासिल की थी तथा राजनांदगांव में हार गई थी।

पार्टी ने इस चुनाव में भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को, कोंडागांव से मंत्री मोहनलाल मरकाम, कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर और राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

देवांगन का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार रमन सिंह से है। वहीं, मंडावी के खिलाफ भाजपा ने गौतम उइके को, मरकाम के खिलाफ पूर्व मंत्री लता उसेंडी को तथा अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे तथा रात आठ से 9.30 बजे तक रायपुर ग्रामीण जिला की बैठक में हिस्सा लेंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि नड्डा 29 अक्टूबर को डोंगरगढ़, खैरागढ़ और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।

पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 90 सीटों में से 68 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को पांच सीटें मिलीं और उसकी सहयोगी बसपा को दो सीटें मिली थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 विधायक हैं।

Advertisement
First Published - October 28, 2023 | 9:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement