facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवाना

Advertisement

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम में रोड शो करेगा

Last Updated- February 22, 2026 | 6:45 PM IST
Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर और जापान के लिए रवाना हो गया है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम में रोड शो करेगा।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दोनों प्रतिनिधिमंडल रविवार को सिंगापुर-जापान और जर्मनी के लिए रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी सिंगापुर की 25 और जापान की 8 कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य 23 से 25 जनवरी तक जर्मनी में, जबकि 25 से 27 फरवरी तक यूनाइटेड किंगडम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं। वर्ष 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला विदेशी दौरा है। मुख्यमंत्री 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान प्रवास के दौरान 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

Also Read: उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेश

निवेशकों से सीधे संवाद की रणनीति

इस यात्रा की खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री सरकार से व्यवसाय स्तर की बैठकों और गोलमेज बैठकों के जरिए निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तरह वे निवेशकों से औद्योगिक रोडमैप, नीति स्थिरता और कारोबारी संभावनाओं पर स्पष्ट और परिणाम-केंद्रित बातचीत करेंगे। प्रवासी भारतीयों और उत्तर प्रदेशवासियों को संबोधित करने के साथ वे स्कूली बच्चों से भी संवाद करेंगे और प्रदेश की विकास यात्रा साझा करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। विभिन्न कंपनियों के साथ डेटा सेंटर अवसंरचना, कृषि-व्यवसाय, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, स्वच्छ और सौर ऊर्जा निवेश, आतिथ्य और थीम पार्क, पैकेजिंग, औद्योगिक पार्क तथा विमानन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। वैश्विक निवेश कोषों के साथ पूंजी निवेश और वित्तीय प्रौद्योगिकी व स्टार्टअप सहयोग पर भी बातचीत की जाएगी।

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। ऑटोमोबाइल निवेश, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण तथा ऑटोमोबाइल आपूर्ति श्रृंखला सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेंगे। ग्रीन हाइड्रोजन और आतिथ्य व रियल एस्टेट निवेश पर भी चर्चा होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के साथ जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर प्रदेश से सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा औद्योगिक विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गए हैं। उप मुख्यमंत्री इन दोनों यूरोपीय देशों में रोड शो के दौरान निवेशक सम्मेलन, व्यवसाय से व्यवसाय बैठकों, औद्योगिक गोलमेज सम्मेलन और क्षेत्रवार प्रस्तुतियां देंगे। इनमें हरित ऊर्जा, रक्षा-एयरोस्पेस, अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

Advertisement
First Published - February 22, 2026 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement