facebookmetapixel
Advertisement
बिना RERA रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट में न लगाएं पैसा, बुकिंग से पहले करें ये जांचलोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड?वेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदा

BS Manthan 2026: ‘मेकिंग इंडिया फ्यूचर रेडी’ पर जुटेंगे दिग्गज, ‘मंथन’ में होगा भविष्य का रोडमैप तैयार

Advertisement

नई दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को आयोजित दो दिनों का यह सम्मेलन विचारों का संगम होगा

Last Updated- February 23, 2026 | 12:39 PM IST
BS Manthan 2026
(ऊपर दाएं से क्लॉकवाइज) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री प्रल्हाद जोशी।

बिज़नेस स्टैंडर्ड का वा​र्षिक थॉट लीडर्स समिट- मंथन, पिछले साल ‘द ग्रेट रीसेट: इंडिया इन अ न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ विषय पर केंद्रित था। वह एक भविष्यवाणी थी क्योंकि भारत अकल्पनीय वैश्विक उथल-पुथल के बीच मजबूत होकर उभरा। अब हम ‘द ग्रेट रीसेट’ से ‘मेकिंग इंडिया फ्यूचर रेडी’ की ओर बढ़ रहे हैं। तीसरा बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन कार्यक्रम इसी विषय पर केंद्रित है। यह व्यापार, प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, राजनीति आदि तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों के लिए एक लोकप्रिय कार्यक्रम है। नई दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को आयोजित दो दिनों का यह सम्मेलन विचारों का संगम होगा।

मौजूदा वै​श्विक घटनाक्रम व्यापार, शुल्क और प्रौद्योगिकी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। ऐसे में मंथन कार्यक्रम में वक्ताओं से उम्मीद की जाती है कि वे चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए इन महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल करेंगे। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने के एक महीने के भीतर 25 फरवरी को एक फायरसाइड चैट में भारत के आ​र्थिक भविष्य पर अपनी राय देंगी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी मंथन के पहले दिन ‘अ पाथ टु मॉडर्न इंडिया’ विषय पर बोलेंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से उम्मीद की जाती है कि वह बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में भारत के व्यापार सौदों के सफर के बारे में बताएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 24 फरवरी को भविष्य के बुनियादी ढांचे की एक झलक दिखाएंगे। उसी दिन केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि अर्थव्यवस्था के वि​भिन्न पहलुओं पर बात करेंगे।

इस सम्मेलन के समापन दिवस पर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद  जोशी संभवत: नई ऊर्जा की प्रासंगिकता पर ध्यान केंद्रित करेंगे, खास तौर पर ऐसे समय में जब आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के साथ-साथ डेटा सेंटरों के लिए ऊर्जा मांग भी तेजी से बढ़ने वाली है।

पिछले सप्ताह भारत ने नई दिल्ली के प्रमुख कॉन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की। बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन का आयोजन भी उसी जगह होने जा रहा है जहां 88 हस्ताक्षरकर्ताओं के साथ एआई शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पर सहमति जताई गई है। भविष्य की दिशा निर्धारित करने में एआई के महत्त्व के मद्देनजर यह दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम भी उसी ओर बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

वरिष्ठ मंत्रियों, अर्थशास्त्रियों, विषय विशेषज्ञों और उद्योगपतियों के साथ मंच पर बातचीत और पैनल चर्चा के जरिये भारत के भविष्य को समग्र रूप से देखने की को​शिश की जाएगी। यह विचार-मंथन निश्चित तौर पर ऐसी तमाम चर्चाओं को जन्म देगा कि भारत के भविष्य को एआई किस तरीके से निर्धारित कर सकता है।

Advertisement
First Published - February 22, 2026 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement