facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

BJP 5th List: Kangana Ranaut को मंडी तो अरुण गोविल को मेरठ से टिकट, वरुण गांधी का कटा पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

पार्टी के लोकप्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा फिर से ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Last Updated- March 24, 2024 | 10:08 PM IST
kangana-Ranaut

BJP 5th List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी।

दिलचस्प बात यह है कि पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को हिमाचल प्रदेश के मंडी और अरुण गोविल (Arun Govil) को यूपी के मेरठ सीट से मैदान में उतारा है।

वरुण गांधी का टिकट काटा

कंगना रनौत बॉलीवुड की फेमस एक्टर हैं जबकि गोविल ने लोकप्रिय टीवी सीरीज रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा, पार्टी ने अपने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) का टिकट काट दिया है और उनकी जगह पूर्व कांग्रेस सांसद जितिन प्रसाद को टिकट दिया है।

नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट

हालांकि, वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को फिर से सुल्तानपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने आज ही पार्टी में शामिल हुए उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

हाल ही में भाजपा में शामिल सीता सोरेन दुमका (झारखंड) से लड़ेंगी, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर कन्नड़ सांसद अनंत कुमार हेगड़े को हटा दिया गया है। पार्टी के लोकप्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा फिर से ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

First Published - March 24, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट