facebookmetapixel
अब ChatGPT Go का 1 साल तक फ्री एक्सेस, OpenAI का प्रमोशनल ऑफर 4 नवंबर से शुरूभारत vs चीन: अंबानी या झोंग – कौन है एशिया का सबसे अमीर?मेहली मिस्त्री होंगे टाटा ट्रस्ट्स से बाहर, तीन ट्रस्टी ने दोबारा नियुक्ति के खिलाफ डाला वोटAI-फर्स्ट स्टार्टअप्स ने दी भारत के 264 अरब डॉलर के IT सेक्टर को चुनौती2025 में ₹7 लाख करोड़ डूबने के बाद Nifty IT Index में आई सबसे बड़ी तेजी, आगे क्या करें निवेशकट्रंप बोले- मेरे पास अब तक के सबसे अच्छे नंबर हैं, तीसरी बार चुनाव लड़ना पसंद करूंगा15 लाख कर्मचारियों वाली Amazon करेगी 30,000 की छंटनी, खर्च घटाने की बड़ी मुहिम शुरूStock Market today: सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25940 से नीचे; IT, FMCG, रीयल्टी ने बढ़ाया दबावStocks to Watch today: टाटा कैपिटल से लेकर अदाणी एनर्जी तक, इन शेयरों पर रहेगी आज नजर₹70,000 करोड़ की वैल्यूएशन वाली Lenskart ला रही है 2025 का पांचवां सबसे बड़ा IPO

Bharat Jodo Nyay Yatra: पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी पर पत्थरबाजी, कार का शीशा टूटा

बुधवार को गांधी ने बिहार के कटिहार जिले में एक रोड शो के साथ अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जारी रखी।

Last Updated- January 31, 2024 | 6:14 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। राज्य पार्टी प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ले जा रही कार पर बुधवार को पत्थरों से हमला किया गया।

पार्टी नेता ने कहा कि अज्ञात लोगों ने कार का शीशा तोड़ दिया। चौधरी ने कहा कि उन्होंने केवल एक शोर सुना और राहुल गांधी की कार की खिड़की टूटे हुए देखी। चौधरी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह किसने किया और पुलिस जांच करेगी।

कांग्रेस ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह घटना बड़ी भीड़ के बीच हुई, जिसमें कथित तौर पर स्थानीय लोग शामिल थे।

यह हमला बिहार से पश्चिम बंगाल यात्रा की वापसी के दौरान मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में हुआ। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर इस घटना से इनकार करते हुए कह रहे हैं कि यह मालदा में नहीं हुआ।

बुधवार को गांधी ने बिहार के कटिहार जिले में एक रोड शो के साथ अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जारी रखी। वह रात भर कटिहार में रुके और सुबह अपनी यात्रा शुरू की, उनके मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की उम्मीद थी।

कांग्रेस की यात्रा ऐसे समय में चल रही है जब पार्टी अपने पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटने के कारण संकट में है।

First Published - January 31, 2024 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट