facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताब

डब्ल्यूटीओ ने वैश्विक व्यापार वृद्घि अनुमान घटाकर किया 3 फीसदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:57 PM IST

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने आज 2022 के वैश्विक व्यापार वृद्घि अनुमान को 4.7 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया। व्यापार संगठन ने अपने अनुमान में यह कटौती रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और चीन में कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण किया है।
2023 के लिए अनुमान 3.4 फीसदी है।
यूक्रेन में 24 फरवरी से युद्घ के आरंभ के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अनुमान को धक्का पहुंचा है। इसकी वजह से डब्ल्यूटीओ के अर्थशास्त्रियों को अगले दो वर्ष के लिए विश्व व्यापार के अनुमान का पुनर्मूल्यांकन करने को मजबूर होना पड़ा। व्यापार संगठन ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी है। हालांकि, संघर्ष की अवधि के संबंध में अनिश्चितता के कारण इन आंकड़ों को संशोधित करना पड़ सकता है।    
भूराजनीतिक तनावों के कारण जिंस कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गई है। चूंकि रूस और यूक्रेन खाद्य, ऊर्जा और उर्वरकों सहित आवश्यक वस्तुओं के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं लिहाजा काला सागर से आवाजाही बाधित होने के कारण इन वस्तुओं की आपूर्ति एक चुनौती बन गई है। इससे मुख्य तौर पर गरीब देशों पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा, चीन में लॉकडाउन लगाए जाने से उत्पादन के लिए इनपुट की उपलब्धता में नए सिरे से कमी आ सकती है और ऊच्च मुद्रास्फीति से व्यापार में नई बाधा उत्पन्न हो रही है।
महानिदेशक नगोजी ओकोंजो इवेला ने कहा, ‘यूक्रेन में युद्घ की परिस्थिति होने से लोगों के लिए भीषण समस्या पैदा हो गई है। इस युद्घ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाकर खतरनाक मुहाने पर ला दिया है। इसका असर पूरी दुनिया और विशेष तौर पर कम आय वाले देशों में महसूस किया जाएगा जहां पर परिवार पर होने वाले खर्च में एक बड़ी हिस्सेदारी भोजन पर होने वाला खर्च है।’      
उन्होंने कहा, ‘खाद्य सामग्री की कम आपूर्ति और ऊंची कीमतों का मतलब है कि दुनिया के गरीब लोगों को इससे वंचित होना पड़ सकता है। ऐसा नहीं होने देना चाहिए। यह कदम पीछे खींचने का समय नहीं है। संकट के समय पर स्थायित्व, जरूरतों तक समान पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए और अधिक व्यापार की जरूरत है।’
महानिदेशक के मुताबिक सरकारों और बहुपक्षीय संगठनों को आवश्यक आपूर्तियों पर तीव्र मुद्रास्फीति जनित दबावों और आपूर्ति शृंखलाओं पर बढ़ते दबावों के समय पर व्यापार की सुगमता के लिए निश्चित तौर पर मिलकर काम करना चाहिए।
डब्ल्यूटीओ ग्लोबल ट्रेड मॉडल पर आधारित मौजूदा अनुमानों में यूक्रेन में युद्घ के प्रत्यक्ष असर को शामिल किया गया है। 

Advertisement
First Published - April 12, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement