facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

WTO ने 2023 के लिए ट्रेड ग्रोथ का अनुमान घटाकर 0.8 प्रतिशत किया

‘‘दुनिया में वस्तु व्यापार की मात्रा इस वर्ष 0.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह अप्रैल में जताये गये 1.7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान का आधे से भी कम है।’

Last Updated- October 06, 2023 | 11:53 AM IST
India US trade

विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने 2023 के लिये व्यापार वृद्धि का अनुमान घटाकर 0.8 प्रतिशत कर दिया है। वैश्विक स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र में नरमी के बीच यह अनुमान घटाया गया है। डब्ल्यूटीओ ने गुरुवार को बयान में कहा कि 2022 की चौथी तिमाही में शुरू हुई नरमी के बीच विश्व व्यापार संगठन के अर्थशास्त्रियों ने 2023 के लिये वैश्विक स्तर पर वस्तु व्यापार में वृद्धि के अनुमान को घटाया है।

बयान के अनुसार, ‘‘दुनिया में वस्तु व्यापार की मात्रा इस वर्ष 0.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह अप्रैल में जताये गये 1.7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान का आधे से भी कम है।’’ हालांकि, डब्ल्यूटीओ ने 2024 के लिये 3.3 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान को बरकरार रखा है।

बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में विश्व व्यापार और उत्पादन में अचानक से नरमी आई। इसका कारण मुद्रास्फीति का लगातार ऊंचा बना रहना और महंगाई को काबू में लाने के लिए सख्त मौद्रिक नीति का प्रभाव है। इसके अलावा, चीन में संपत्ति बाजार में दबाव से कोविड-19 बाद पुनरुद्धार मजबूत नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें : RBI MPC: नहीं बढ़ेगी Loan की EMI, RBI ने नहीं बढ़ाया रीपो रेट

WTO ने कहा कि इन सबके बीच रूस- यूक्रेन युद्ध ने भी व्यापार परिदृश्य को प्रभावित किया है। बयान के अनुसार, ‘‘व्यापार में नरमी चौतरफा जान पड़ती है। इसमें बड़ी संख्या में देश और वस्तुओं की व्यापक श्रृंखला शामिल है।’’

WTO ने कहा कि अगले साल धीमी लेकिन स्थिर जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि के साथ व्यापार वृद्धि में तेजी आने की उम्मीद है।

First Published - October 6, 2023 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट