facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारी

वर्ल्ड बैंक ने FY26 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 6.5%, FY27 का घटाया

Advertisement

वर्ल्ड बैंक के साउथ ए​शिया आउटलुक के मुताबिक, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

Last Updated- October 07, 2025 | 1:39 PM IST
Indian Economy
Representational Image

वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025–26 (FY26) के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया, जबकि FY27 (2026–27) का अनुमान 20 आधार अंक घटाकर 6.3% कर दिया गया। वर्ल्ड बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास दर के अनुमान में यह संशोधन अमेरिका को भारत के निर्यात पर हाई टैरिफ लगाए जाने के चलते किया है।

वर्ल्ड बैंक के साउथ ए​शिया आउटलुक के मुताबिक, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा, जिसे उपभोक्ता खर्च की लगातार मजबूती से बूस्ट मिलेगा।

GDP को GST सुधार का मिलेगा सपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की ओर से लागू किए गए GST सुधार (टैक्स ब्रैकेट्स की संख्या कम करना और अनुपालन को सरल बनाना) से आ​र्थिक गतिविधियों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि FY26/27 के लिए अनुमान घटाया गया है, क्योंकि अमेरिका को भारत के लगभग तीन-चौथाई माल पर 50% शुल्क लगाया गया है।”

यह भी पढ़ें: FY26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़कर हुआ 6.8%, RBI गवर्नर ने कहा- आगे भी मजबूती की उम्मीद

दक्षिण एशिया की वृद्धि दर 2025 में 6.6% तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन 2026 में यह घटकर 5.8% हो सकती है, जिसमें भारत पर अमेरिकी शुल्क का असर भी शामिल है।

विदेशी बाजारों तक बढ़ानी होगी पहुंच!

वर्ल्ड बैंक के साउथ एशिया चीफ इकॉनॉमिस्ट फ्रांज़िस्का ओहनसॉर्गे ने कहा कि अगर भारत की विदेशी बाजारों तक पहुंच बढ़ती है, तो यह विकास के लिए लाभकारी होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2024 में भारत के गूड्स निर्यात का लगभग एक-पांचवां हिस्सा अमेरिका को गया, जो GDP का लगभग 2 फीसदी है।

इसके अलावा, वर्ल्ड बैंक ने कहा कि मध्यम अवधि में भारत ऊर्जा की मांग में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्रोत होगा और 2050 तक चीन को पीछे छोड़ते हुए  स्टैंडअलोन सबसे बड़ा ऊर्जा मांग स्रोत बन जाएगा।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 1:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement