facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Windfall Tax: कच्चे तेल, डीजल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया गया, नई दरें कल से लागू होंगी

भारत ने पहली बार पिछले साल एक जुलाई को Windfall Tax लगाया था।

Last Updated- August 15, 2023 | 10:40 AM IST
Crude Oil

Windfall Tax: सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल (crude oil) और डीजल (diesel) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है, जबकि विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर उपकर वापस लगाया गया है। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में लगाया जाने वाला कर 4,250 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 7,100 रुपये प्रति टन कर दिया गया है।

पेट्रोल पर SAED शून्य रहेगा

डीजल के निर्यात पर SAED एक रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 5.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। विमान ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर 15 अगस्त से दो रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया जाएगा। इससे पहले विमान ईंधन पर कोई SAED नहीं था। पेट्रोल पर SAED शून्य रहेगा। नई कर दरें मंगलवार से लागू होंगी।

Also read: जुलाई में वस्तु निर्यात व आयात गिरा, पर सर्विस सेक्टर बढ़ा

भारत ने पहली बार पिछले साल एक जुलाई को विंडफॉल टैक्स लगाया

भारत ने पहली बार पिछले साल एक जुलाई को विंडफॉल टैक्स लगाया था और यह उन देशों की बढ़ती संख्या में शामिल हो गया, जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं। तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है।

अगर कच्चे तेल की वैश्विक कीमत 75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो जाती है, तो घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है। अगस्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत औसतन 86.8 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही।

First Published - August 15, 2023 | 10:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट